एक्सप्लोरर

अजित पवार का 'मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना' पर सुप्रिया सुले को जवाब, 'राज्य की महिलाओं ने तो...'

Maharashtra Budget 2024: एनसीपी-एसपी नेता सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र के बजट को चुनावी जुमला बताया था अब इस पर उनके चचेरे भाई और डिप्टी सीएम अजित पवार ने पलटवार किया है.

Maharashtra News: डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) ने कहा कि महाराष्ट्र में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए घोषित की गई योजनाएं चुनावी जुमला नहीं है. वित्त मंत्री ने कहा कि यह उनका 10वां बजट है और वह पूरी तरह से वाकिफ थे कि ये योजनाएं बजट आवंटन से जुड़ी हुई हैं. वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था स्थिर है. बता दें कि एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना की तारीफ की थी लेकिन उसे साथ ही चुनावी जुमला भी बताया था. 

अजित पवार ने कहा कि भले ही पिछले साल की तुलना में कर्ज बढ़ गया है फिर भी यह ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट के 18.35 प्रतिशत है जो कि 25 प्रतिशत की सीमा को देखते हुए ठीक है. एकनाथ शिंदे सरकार का बजट पेश करते हुए अजित पवार ने महिलाओं,युवाओं, किसानों और अन्य वर्ग के लिए योजनाओं की घोषणा की थी जिसके लिए 80 हजार करोड़ रुपये खर्च होने हैं. विपक्ष ने बजट को आश्वसन की झड़ी करार दिया था और कहा था कि इसमें कोई स्पष्टता नहीं है कि इन योजनाओं के लिए कहां से पैसा लाया जाएगा.

सुले ने योजना को बताया था जुमला
सुप्रिया सुले गुरुवार को अजित पवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि योजना महिलाओं के लिए अच्छी है लेकिन यह केवल जुमला है. मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाने हैं. उधर, अजित पवार ने कहा कि राज्य की महिलाओं ने इसका स्वागत किया है.

राज्य की महिलाओं ने किया योजना का स्वागत - अजित
अजित पवार ने कहा, ''मैं योजना को लेकर विपक्ष का सामना कर रहा हूं जिसका लक्ष्य महिलाओं को सशक्त करना है.'' उन्होंने कहा कि हम इसमें सुधार के लिए भी तैयार हैं. इसमें महिलाओं की उम्र की सीमा 60 से बढ़ाकर 65 कर दी गई है. साथ ही रजिस्ट्रेशन के समय में भी छूट दी गई है. अगर कोई अगस्त में भी रजिस्टर करता है तो उसे जुलाई के पैसे मिलेंगे. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra News: आदित्य ठाकरे ने की जल्द से जल्द BMC चुनाव कराने की मांग, 'वार्ड अधिकारियों के पद खाली पड़े'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget