एक्सप्लोरर

Maharashtra: BJP नेता का बड़ा दावा- 'अजित पवार का 2019 में फडणवीस से हाथ मिलाना शरद पवार की गुगली...'

Maharashtra News: 2019 में सभी को चौंकाते हुए अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस से हाथ मिला लिया था और सरकार बन गई थी. हालांकि ये सरकार ज्यादा देर तक नहीं चली और 80 घंटे बाद ही गिर गई.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता गिरीश महाजन ने सोमवार को कहा कि 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार की ‘गुगली’ थी. विधानसभा चुनावों के बाद 2019 में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन टूटने के बाद फडणवीस और अजित पवार ने सभी को चौंकाते हुए सरकार बनाने के लिए हाथ मिलाया था, लेकिन यह सरकार 80 घंटे बाद ही गिर गई.

महाजन ने नासिक में कहा, ‘‘2014 के बाद महाराष्ट्र में कई राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिली और उनमें एनसीपी की अहम भूमिका थी. 2019 के चुनावों के बाद अजित पवार का शपथ ग्रहण तय था और इसमें शरद पवार की अहम भूमिका थी. शरद पवार इससे इनकार नहीं कर सकते.’’

Maharashtra: मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक में CM शिंदे का एलान- जालना के आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे होंगे वापस

महाजन ने दावा किया कि एनसीपी प्रमुख ने बीजेपी को समर्थन का आश्वासन दिया था और 2019 के राज्य चुनावों के बाद दिल्ली में चार बैठकों में भाग भी लिया था. महाजन ने दावा किया, ‘‘सुबह शपथ ग्रहण समारोह के बाद शरद पवार ने कहा कि यह बीजेपी की चाल थी लेकिन यह उनकी अपनी गुगली थी. ऐसे काम करने की उनकी परंपरा रही है.’’

हालांकि अब अजित पवार बीजेपी और एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ मिलकर सरकार में शामिल हैं. अजित पवार और उनके साथ विधायकों ने शरद पवार को बड़ा झटका देते हुए महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने का फैसला किया था. 2 जुलाई को अजित पवार अपने सर्मथक विधायकों ने शिंदे सरकार में शपथ ली थी. बाद में अजित पवार को महाराष्ट्र सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया. वो राज्य के डिप्टी सीएम भी हैं. अजित पवार महाविकास आघाड़ी (एमवीए) की सरकार में भी वित्तमंत्री ही थे. अजित पवार के साथ कुल नौ विधायकों को महाराष्ट्र की सरकार में मंत्री बनाया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन हत्याकांड: सिया ने नहीं किया था गंदा इशारा? अब पिता ने दी सफाई, कहा- 'पुलिस वैन के...'
केतन हत्याकांड: सिया ने नहीं किया था गंदा इशारा? अब पिता ने दी सफाई, कहा- 'पुलिस वैन के...'
महाराष्ट्र में कई जगह तेज बारिश, CM देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश की जनता से की ये अपील
महाराष्ट्र में कई जगह तेज बारिश, CM देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश की जनता से की ये अपील

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
Embed widget