एक्सप्लोरर

Maharashtra: मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक में CM शिंदे का एलान- जालना के आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे होंगे वापस

Maratha Reservation: ये बैठक ऐसे समय में बुलाई गई जब मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है. उन्होंने सोमवार को तरल पदार्थ का सेवन भी बंद कर दिया.

Maharashtra News: मराठा आंदोलन पर सोमवार (11 सितंबर) को सीएम एकनाथ शिंद ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. बैठक में मुख्यमंत्री ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि जालना में हुए आंदोलन में आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएंगे. साथ ही, राज्य भर में मराठा आरक्षण आंदोलन के संबंध में जो भी अपराध दर्ज किए गए हैं उन्हें वापस लेने का राज्य सरकार ने सोचा है. 

मराठा समुदाय को आरक्षण देने पर सर्वदलीय सहमति बनी- सीएम शिंदे

बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण देने पर सर्वदलीय सहमति बनी है. इस बात पर भी सहमति हुई कि अन्य समाज के आरक्षण को बिना हाथ लगाए दिया जाना चाहिए. मराठा आरक्षण को लेकर हर तरफ से चर्चा हुई. कानूनी बात पर चर्चा की गयी. मराठा समाज धोखा नहीं खाएगा. उनके प्रति सरकार सकारात्मक है. 

सरकार की तरफ से सभी नेताओं को धन्यवाद- मुख्यमंत्री

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से मराठा आरक्षण को लेकर मराठवाड़ा और राज्य भर में आंदोलन देखा जा सकता है. मनोज जरांगे पाटिल अनशन पर बैठे हैं. यह बैठक इसीलिए लिया क्योंकि मनोज जरांगे का अनशन जो शुरू है, उनकी हमे चिंता है, उनका स्वास्थ खराब न हो इसीलिए यह बैठक रखी गई थी. सर्वदलीय बैठक में सर्वपक्ष ने अपना समय हमें दिया, इसके लिए सरकार की तरफ से नेताओं का धन्यवाद करता हूं.

मनोज जरांगे से अनशन वापस लेने की अपील

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनी रहे, जातियों में में मतभेद निर्माण न हो, इसीलिए यह बैठक रखी गई थी. जब जब ऐसे तरीके के घटना पैदा होते हैं तो तब तब राज्य में कई बैठक होती हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इसमें इसमें सबने एक मत दिखाया है. मनोज पाटिल के अनशन को ध्यान में रखते हुए हम उनसे विनती करते हैं की वह अपना अनशन वापस लें. 

लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी- सीएम शिंदे

जालना में हुई लाठीचार्ज की घटना पर सीएम शिंदे ने कहा कि लाठीचार्ज में जो अधिकारी दोषी है उन पर करवाई होगी. तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है. सरकार और सारे राजनैतिक दल आपके साथ है. हमें आप की जान की चिंता है. फैसले पर समिति को समय देना चाहिए.  

इस बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार मौजूद रहे. इसके अलावा राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुनील तटकरे, रेखा ठाकुर, कपिल पाटिल, छगन भुजबल, अनिल परब, राजेश टोपे, जयंत पाटिल, सदाभाऊ खोत, संभाजी राजे, बालासाहेब थोराट, विजय वड्डेटीवार, राजू पाटिल और उदय सामंत भी शामिल रहे.

Maharashtra: 'मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने के लिए...', संसद के विशेष सत्र पर नाना पटोले का बड़ा दावा

29 अगस्त से जारी है मनोज जरांगे का अनशन

गौरतलब है कि मराठा समुदाय के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर 40 वर्षीय मनोज जरांगे मध्य महाराष्ट्र के जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में 29 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
लव जिहाद या कोई और एंगल! मुंबई में डॉक्टर सुसाइड मामले में परिवार ने क्या कहा?
लव जिहाद या कोई और एंगल! मुंबई में डॉक्टर सुसाइड मामले में परिवार ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget