एक्सप्लोरर

उरी और पुलवामा का जिक्र कर अब क्या बोल गए वारिस पठान? पाकिस्तान को सुन लेना चाहिए ये बयान

Pahalgam Terror Attack: एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पूरा देश सदमे में है. उन्होंने कहा कि जो एक बार जो गलती करे वो शैतान और जो बार-बार गलती को वो है पाकिस्तान.

Kashmir Terror Attack: एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की है. वारिस पठान ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का अब सही वक्त है. उरी और पुलवामा से ज्यादा कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और आतंकवादियों को खदेड़ देना चाहिए. 

वारिस पठान ने कहा, "जब ऑल पार्टी मीटिंग हुई तो सभी विपक्षी पार्टियों और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी कहा कि मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ जो भी कदम उठाएगी, हम उनके साथ है."

उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है, फिर किसने रोका है. इस बार सिर्फ पाकिस्तान में घुसना नहीं है, घुसकर बैठ जाना है.

आतंकवादियों को जितनी सजा दी जाए वो कम- वारिस पठान

वारिस पठान ने कहा कि पूरा देश सदमे में है. दरिंदे आतंकवादियों ने बेगुनाहों को मारा, इससे घिनौनी हरकत हो ही नहीं सकती. इन्हें जितनी भी सजा दी जाए, वह कम है.  उन्होंने कहा, "जो एक बार गलती करे वो शैतान और जो बार-बार गलती को वो है पाकिस्तान."

बीजेपी नेता रविंदर रैना पर साधा निशाना

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बीजेपी नेता रविंदर रैना के सेना के जवानों के साथ वायरल हो रहे वीडियो पर भी वारिस पठान ने निशाना साधा. वायरल वीडियो पर बोलते हुए वारिस पठान ने कहा, "रविंदर रैना जम्मू कश्मीर बीजेपी के कार्यकारिणी के सदस्य हैं. पूरा देश पहलगाम आतंकवादी हमले से सदमे में हैं. २6 लोगों की जान चली गई और इनको मस्ती सूज रही है. ये सुरक्षाकर्मियों का दुरुपयोग कर रहे हैं. बर्फ में धमाल कर रहे हैं और रील्स बना रहे हैं. अफसोस और शर्मनाक."

वक्फ कानून को लेकर क्या बोले वारिस पठान?

इसके अलावा वारिस पठान ने वक्फ कानून पर कहा कि यह काला कानून जब तक मोदी सरकार वापस नहीं लेती, तब तक मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर हमारा पीसफुल प्रोटेस्ट जारी रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget