एक्सप्लोरर

रामगिरी महाराज की इस्लाम-पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़की AIMIM, वारिस पठान बोले- 'किसी भी तरह...'

Ramgiri Maharaj Statement: रामगिरी महाराज की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. AIMIM नेता वारिस पठान को तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग की है.

Ramgiri Maharaj News: रामगिरी महाराज की ओर से पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. इसको लेकर मुंबई में तहरीक-ए-अवकाफ और ऊलेमा बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया. इसमें AIMIM नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान भी शामिल हुए.

वारिस पठान ने कहा, "हमारे पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हमारी सरकार से मांग है गंगागिरी महाराज को फ़ौरन हिरासत में लिया जाए."

बता दें कि नासिक जिले में सिन्नर तालुका के शाह पंचाले गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान रामगिरी महाराज ने कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

पूर्व विधायक वारिस पठान ने बैठक के दौरान कहा कि भारतीय मुसलमान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के मुसलमान पैगंबर मोहम्मद साहब साहब की शान में किसी भी तरह की गुस्ताखी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. आरोपी महाराज पर एफआईआर तो दर्ज कर ली गई है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है. 

रामगिरी महाराज पर इन धाराओं में मामला दर्ज

रामगिरी महाराज के खिलाफ मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 302 और अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इसमें धर्म के आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी और बढ़ावा देना, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना, अपराधिक धमकी देने से संबंधित धाराएं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से संबंधित धाराएं शामिल हैं.

छत्रपति संभाजीनगर और नासिक जिले में रामगिरी महाराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. दरअसल, रामगिरी महाराज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर किए गए अत्याचार के विरोध में यह बयान दिया. 

एफआईआर दर्ज होने के बाद क्या बोले रामगिरी महाराज?
एफआईआर दर्ज होने के बाद भी रामगिरी महाराज की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मेरा एकमात्र मकसद हिंदुओं को एकजुट करना था. अब जो भी होगा मैं उसका सामना करूंगा, अगर मामला दर्ज किया गया है कि तो मैं नोटिस आने पर इसको देखूंगा.

यह भी पढ़ें: 'MVA सरकार ने फडणवीस की गिरफ्तारी की योजना बनाई...', CM शिंदे का उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
Pune News: चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget