एक्सप्लोरर

Aurangabad: ओवैसी की पार्टी का अजित पवार के खिलाफ प्रदर्शन, विरोध में गैरमौजूद रहने वाले कार्यकर्ताओं पर एक्शन

Maharashtra NCP Crisis: महाराष्ट्र में एनसीपी में मचे बवाल का असर दूसरी पार्टियों पर भी हो रहा है.औरंगाबाद में एआईएमआईएम ने अजित पवार के सरकार में शामिल होने पर प्रदर्शन का आयोजन किया था.

Maharashtra News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बुधवार को 23 कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया है. इनमें से औरंगाबाद के छह पूर्व कॉर्पोरेटर्स भी शामिल हैं. दरअसल, पार्टी ने महाराष्ट्र कैबिनेट में एनसीपी नेता अजित पवार के शामिल होने पर प्रदर्शन का आयोजन किया था. ये सभी कार्यकर्ता उस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे. इसी बात से नाराज होकर पार्टी नेतृत्व ने यह फैसला किया. 

पार्टी की ओऱ से बुधवार को जारी किए गए बयान में कार्यकर्ताओं के निलंबन को लेकर जानकारी दी गई है. निलंबित किए गए कार्यकर्ता एआईएमआईएम की औरंगाबाद इकाई में अलग-अलग पद पर तैनात थे. एआईएमआई की ओर से जारी किए गए प्रेस रिलीज में बताया गया कि 23 कार्यकर्ताओं ने सांसद इम्तियाज जलील द्वारा रविवार रात भडकल गेट पर आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया था. निलंबन की चिट्ठी पर एआईएमआईएम के औरंगाबाद शहर के अध्यक्ष शारिक नक्षबंदी का हस्ताक्षर है.

अजित पवार पर यह बोले ओवैसी
बता दें कि पिछले दिनों एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी और पार्टी प्रवक्ता वारिस पठान का इस मामले में बयान आया था. ओवैसी ने जहां अजित पवार द्वारा की गई बगावत पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा था तो वारिस पठान ने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदारी ठहराया था. ओवैसी ने कहा कि आज विपक्ष के हर नेता इस बात को लेकर रो रहे हैं कि बीजेपी ने एनसीपी को तोड़ दिया. आज 40 विधायक चले गए तो गलत है और बिहार में हमारे चार विधायकों को खरीदा गया था तब क्या वह सही था.

एनसीपी में फूट पर यह बोले थे वारिस पठान
 वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने इस मुद्दे पर बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अजित पवार फिर से देवेंद्र फडणवीस के पास चले गए. उनके साथ विधायक भी गए हैं. सत्ता के लिए वे लोग कुछ भी कर सकते हैं. एनसीपी महाराष्ट्र में अब बीजेपी की बी टीम बन चुकी है. एनसीपी चीफ शरद पवार भी शायद यही चाहते थे. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra: NCP पर कब्जे के लिए क्या हैं अजित पवार की दलील? EC को भेजे हलफनामे में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget