एक्सप्लोरर

Ahmednagar: अहमदनगर मामले में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की मांग, कहा- 'दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई'

Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अहमदनगर में 25 अगस्त को अनुसूचित जाति समुदाय के एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट की घटना पर नाराजगी जाहिर की है और कार्रवाई की मांग की है.

Ahmednagar News: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने अहमदनगर (Ahmednagar) जिले में कुछ लोगों द्वारा अनुसूचित जाति के चार युवकों को पेड़ से उल्टा लटकाने और उनकी पिटाई करने के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. नागपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आरपीआई (ए) अध्यक्ष ने कहा कि यह एक बहुत ही गंभीर मामला और एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हमारी पार्टी इसकी निंदा करती है. हम घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं.

पुलिस के अनुसार, हरेगांव में एक बकरी और कबूतर चुराने के संदेह में छह लोगों ने पीड़ित व्यक्तियों को पहले निर्वस्त्र करके घुमाया और फिर पेड़ से उल्टा लटका दिया. इसके बाद उसे लाठियों से भी पीटा. यह घटना 25 अगस्त को श्रीरामपुर तालुका के एक गांव में हुई है. अब तक इस घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

यूपी की 10-12 लोकसभा सीट पर अठावले की नजर
उधर, अठावले ने नागपुर दौरे पर लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर भी बात की. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बीजेपी हमें साथ ले.  हम बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चर्चा करेंगे और कुछ राज्यों में, जहां आरपीआई (ए) मजबूत है, खासकर महाराष्ट्र और यूपी में चुनाव लड़ने के लिए कम से कम 10 से 12 लोकसभा सीटें मांगेंगे. अठावले ने कहा कि यूपी में उनकी पार्टी विस्तार कर रही है. इसी को देखते हुए उनकी पार्टी 1 अक्टूबर और 17 दिसंबर को क्रमशः मेरठ और लखनऊ में रैलियां आयोजित करेगी.

यूपी में गठबंधन का करेंगे प्रयास- अठावले
अठावले ने कहा, ''मैंने आरपीआई (ए) को साथ लेने के लिए जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से चर्चा की है. हमारी साझेदारी यह सुनिश्चित करेगी कि बीजेपी को अनुसूचित जातियों के साथ-साथ मुसलमानों से भी वोट मिले. हम यूपी में इस गठबंधन के लिए प्रयास करेंगे.'' अठावले ने कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा के इस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि एनडीए की बैठक में भाग लेने वाले 38 में से चार से पांच दल इंडिया अलायंस के संपर्क में हैं. अठावले ने कहा कि एनडीए के 38 सहयोगियों में से कोई भी इंडिया अलायंस में नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें-  INDIA को घमंडिया कहने पर पर उद्धव ठाकरे का बड़ा पलटवार, कहा- NDA नहीं, घमंडिए है, इनके पास बचा कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget