एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray in Public Event: काफी दिनों बाद पब्लिक इवेंट में नजर आए उद्धव ठाकरे, BMC का व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च किया

Uddhav Thackeray in Public Event: समारोह के दौरान महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर, नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल और वरिष्ठ नागरिक अधिकारी मौजूद थे.

मुंबई: सियासत में उठे रहे कयासों और सवालों के बीच कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे काफी दिनों बाद किसी सार्वजिनक कार्यक्रम में दिखाई दिए. उद्धव ने बीएमसी की नई व्हाट्सएप सेवा को वर्चुअली मौजूद रह कर लॉन्च किया.  इस मौके पर ठाकरे ने कहा कि मुंबई देश का पहला नगर निगम है जो व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से लोगों को उनके दरवाजे पर 80 से अधिक सेवाएं प्रदान कर रहा है. उन्होंने कहा ये दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल ने वर्क फ्रॉम होम सुविधा को और भी अधिक सुगम बना दिया है. इस समारोह के दौरान महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर, नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल और वरिष्ठ नागरिक अधिकारी मौजूद थे.


Uddhav Thackeray in Public Event: काफी दिनों बाद पब्लिक इवेंट में नजर आए उद्धव ठाकरे, BMC का व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च किया

बता दें कि उद्धव ठाकरे का 12 नवंबर को रीढ़ की हड्डी का मेजर ऑपरेशन हुआ था. उद्धव ठाकरे 21 दिनों तक अस्पताल में रहे थे. 2 दिसंबर को उद्धव को डिस्चार्ज किया गया.  ठाकरे इक्का-दुक्का ऑनलाइन बैठक में दिखे हैं, वे 12 नवंबर से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे थे. महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी नहीं आए.

इसके बाद से ये कयास लगाए जाने लगे थे कि उनके हिस्से का सारा काम उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और आदित्य ठाकरे देख रहे हैं. शिवसेना रश्मि ठाकरे को मुख्यमंत्री बना सकती है. बीजेपी ने उद्धव की अनुपस्थिति को मुद्दा बनाकार महाराष्ट्र सरकार को घेरा. जिसके बाद महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम सियासत गर्म रही. 

ऐसे में अब खुद सामने आकर एप लॉन्च में हिस्सा लेकर उद्धव ने संदेश देने की कोशिश की है कि सब कुछ ठीक ठाक है. अब इसके बाद आगे क्या रहती है विपक्ष की रणनीति उस पर गौर करने की जरुरत होगी . 

UP Corona Update: यूपी में कोरोना के 16 हजार से अधिक नए मामले, लखनऊ में एक्टिव केस की संख्या 12 हजार के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget