एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: 'करो या मरो' की स्थिति में पहुंचा मराठा आरक्षण का मुद्दा, जानें क्या बोले अभिनेता किरण माने

Maratha Reservation: महाराष्ट्र में मनोज जरांगे पाटील की अगुवाई में मराठा आंदोलन को लेकर मांग तेज हो गई है. इस बीच अभिनेता किरण माने भी मराठा आंदोलन में श्रृंखलाबद्ध भूख हड़ताल में शामिल हुए.

Maratha Reservation News: इन दिनों महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग तेज हो गई है, जिसे लेकर सरकार को दिया गया अल्टीमेटम अब पूरा हो चुका है. मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की अगुवाई कर रहे मनोज जरांगे पाटील अनशन पर बैठ गए हैं. वहीं दूसरी ओर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र के कई इलाकों में लोग भूख हड़ताल कर रहे हैं. इसी बीच अभिनेता किरण माने भी सतारा में श्रृंखलाबद्ध भूख हड़ताल में शामिल हुए.

अभिनेता किरण माने ने सतारा में भूख हड़ताल में शामिल होने के साथ ही आंदोलन कर रहे मराठा समुदाय के लोगों के साथ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. इस दौरान उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि'मनोज जरांगे पाटील की अगुवाई में एक श्रृंखलाबद्ध भूख हड़ताल मराठा समुदाय की ओर से सतारा में चल रही है. जिसमें मैं भी शामिल हुआ.' इस दौरान उन्होंने एक बुजुर्ग शख्स का जिक्र किया जो की 75 वर्षीय होने के बाद भी दो दिनों से भूख हड़ताल पर हैं.

स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान

किरण माने का कहना है कि 'कोडोली के 75 वर्षीय तात्या सावंत दो दिन से अनशन पर हैं. जब उनसे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का अनुरोध किया तो वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं.' उन्होंने आगे लिखते हुए कहा कि मराठा आरक्षण का मुद्दा अब 'करो या मरो' की स्थिति में पहुंच गया है. ऐसे में हम सभी को एक होकर लड़ना चाहिए, लेकिन ऐसे बुजुर्ग मैदान में हैं, उन्हें अपने स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए. 

मिल कर रहेगा आरक्षण: किरण माने

उन्होंने आगे कहा कि 'हमारी ताकत बहुत बड़ी है. हम जितनी शांति से भी काम करें तो भी वह काफी है. ठीक वैसे ही जैसे शेर की दहाड़ और वजूद में खौफ होता है. मेरे मराठा भाइयों, हमारे खून में हिम्मत और दृढ़ता है. हमें सही जगह पर सही चीज का उपयोग करके आगे बढ़ना है. हम अपने समाज में गरीबों की अगली पीढ़ी के लिए लड़ रहे हैं. आरक्षण मिलेगा... मिल ही जाएगा... इसे किसी का बाप भी नहीं रोक सकता!.'

यह भी पढ़ेंः 
Maratha Reservation: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग तेज, मनोज जरांगे बोले- 'सरकार की तरफ से जानबूझकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget