एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग तेज, मनोज जरांगे बोले- 'सरकार की तरफ से जानबूझकर...'

Mumbai News: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटील ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को घेरा है. उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर को आंदोलन की नई दिशा तय होगी.

Maratha Reservation News: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग एक बार फिर तेज होती जा रही है. सरकार को मराठा आरक्षण को लेकर दिया गया अल्टीमेटम भी पूरा हो चुका है. जिसको लेकर आज मराठा आरक्षण के आंदोलन के अगुवा मनोज जरांगे पाटील ने प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस पर मराठा समाज के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि हमसे 30 दिन मांगे गए थे लेकिन हमने 40 दिन दिए इसके बाद भी मराठा समाज को आरक्षण नहीं दिया जा रहा है.

29 अक्टूबर को आंदोलन की नई दिशा तय होगी

मनोज जरांगे पाटील ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मराठा समाज के बच्चों का भला नहीं करना चाहती. सरकार की तरफ से ये जानबूझ कर किया जा रहा है. इसका मलतब साफ है कि वो आरक्षण देनी ही नहीं चाहती. लेकिन अगले दो तीन दिनों में देखते है कि क्या होता है. वरना हम 29 अक्टूबर को आंदोलन की नई दिशा तय करने वाले है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की समिती को टाइम बढ़ाकर दिया लेकिन इसके बावजूद सबूत देने पर भी आरक्षण नहीं दिया गया. 

नांदेड में सांसद की गाड़ी हमले को लेकर भी बोले मनोज जरांगे
मनोज जरांगे पाटील ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस पीएम मोदी से मिलने के लिए गए थे. लेकिन उन्होंने पीएम मोदी को क्यों नहीं बताया कि मराठाओं का बड़ा आंदोलन चल रहा है. उन्होंने कहा कि मराठा लड़कर आरक्षण लेकर रहेंगे. वहीं नांदेड में सांसद की गाड़ी पर हुए हमले को लेकर मनोज जरांगे पाटील ने कहा कि वो क्या राष्ट्रपति है, उन्हें हमारे गांव में ही सोना था, फिर क्यों उन्होंने अपने दिमाग पर जोर दिया. पाटील ने कहा सरकार ने उन्हें कानून व्यवस्था खराब करने की सुपारी दी थी. उन्होंने सांसद को लेकर कहां कि लोकसभा क्षेत्र कौन सा वहां जाकर आरक्षण लेकर आए, हमारे गांव में आकर जख्म पर नमक छिड़कने का काम कर रहे है आप, लेकिन अब मराठा होशियार हो चुका है.   

यह भी पढ़ें: Maharashtra Crime News: मुंबई में मिला एक संदिग्ध बैग, खोला तो निकली महिला की अधजली लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget