एक्सप्लोरर

बीड में मस्जिद पर हुए धमाके पर क्या बोले सपा विधायक अबू आजमी? सरकार से की ये मांग

Beed Mosque Bomb Blast: सपा नेता अबू आजमी ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा कि आपने बीड मस्जिद पर जिलेटिन से धमाका करने वाले लोगों पर देशद्रोह का एक्ट लगाया कि नहीं?

Abu Azmi On Beed Bomb Blast: महाराष्ट्र के बीड जिले में गुड़ी पड़वा और ईद से पहले एक मस्जिद में ब्लास्ट की घटना के बाद राजनीति शुरू हो गई है. इसे लेकर समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आजमी ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि धर्म देखकर कानूनी कार्रवाई ना करें, इंसाफ करें.

उन्होंने कहा, ''बीड में एक मस्जिद में जिलेटिन से ब्लास्ट करने की कोशिश की गई. वहां कुछ लोगों को चोटें भी आईं हैं, दीवारों पर ब्लास्ट का असर हुआ है. मैंने खुद तो देखा नहीं है लेकिन ये न्यूज में आ रहा है. जिलेटिन को आतंकवादी लोग इस्तेमाल करते हैं, जो चीजें पहाड़ को तोड़ने के लिए इस्तेमाल की जाती है, वो मस्जिद में फेकी गई है और आरोपी पकड़ा गया है.'' 

धमाका करने वालों पर कौन-कौन सी धाराएं लगा रहे-अबू आजमी

उन्होंने सवाल किया, ''मैं महाराष्ट्र सरकार से पूछना चाहता हूं कि आप बीड मस्जिद पर जिलेटिन से बम धमाका करने वाले लोगों पर कौन-कौन सी धाराएं लगा रहे हैं. देशद्रोह का एक्ट आपने लगाया कि नहीं? आप घोषणा कीजिए कि ब्लास्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानून की धाराएं लगाई गई हैं. ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि धर्म देखकर कार्रवाई हो रही है. हो यही रहा है, धर्म को देखकर काम हो रहा है.'' 

हिंदू-मुस्लिम के बीच लड़ाई हो सकती है- अबू आजमी

अबू आजमी ने ये भी कहा कि अभी मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि इस मामले को आतंकवाद के केस में लिया गया कि नहीं? मस्जिद पर ब्लास्ट किया गया है, जो बहुत ही संगीन अपराध है. इससे हिंदू-मुस्लिम के बीच लड़ाई हो सकती है. लॉ एंड ऑर्डर की समस्या खड़ी हो सकती है. ऐसे में सरकार तुरंत इस मामले में सख्त एक्ट लगाए और जनता को बताए कि जिस तरह से मुसलमानों पर एक्ट लगाया गया है, उसी तरह से हर धर्म के लोगों पर लगाएंगे.''

ईद से पहले बीड मस्जिद में हुआ ब्लास्ट

बता दें कि बीड जिले में गुड़ी पड़वा और ईद से पहले एक मस्जिद के भीतर छुपाकर रखी गई जिलेटिन की छड़ों में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को धमाका हो गया. इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि गेवराई तहसील के अर्धा मसला गांव की मस्जिद में शनिवार-रविवार की रात करीब ढाई बजे हुए विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन मस्जिद का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

तनाव के बीच हिंदू और मुस्लिम समुदायों के ग्रामीणों ने यह सुनिश्चित किया कि स्थिति और न बिगड़े. उन्होंने एक शांति समिति की बैठक आयोजित की और क्षतिग्रस्त ढांचे की मरम्मत करने का फैसला किया.

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, मुंबई में खत्म हुई पानी की किल्लत, नासिक में 50 गावों से टूटा संपर्क
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, मुंबई में खत्म हुई पानी की किल्लत, नासिक में 50 गावों से टूटा संपर्क
राम मंदिर मामले पर सियासी घमासान तेज, संजय राउत-सुप्रिया श्रीनेत और रोहित पवार ने लगाए ये आरोप
राम मंदिर मामले पर सियासी घमासान तेज, संजय राउत-सुप्रिया श्रीनेत और रोहित पवार ने लगाए ये आरोप
पुणे में भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, दमकल विभाग की सतर्कता से बचीं जानें, देखें VIDEO
पुणे में भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, दमकल विभाग की सतर्कता से बचीं जानें, देखें VIDEO
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget