एक्सप्लोरर

Beed Blast: मस्जिद में धमाके पर बीड एसपी बोले, 'बदले की भावना से हुआ ब्लास्ट, कड़ी सजा मिलेगी'

Beed Mosque Blast: बीड जिले की मस्जिद में हुए धमाके में दो संदिग्ध गिरफ्तार हुए हैं. मस्जिद के अंदर विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल किया गया था. आरोपियों ने पिछले विवाद का बदला लेने के लिए धमाका किया था.

महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थित एक मस्जिद में रविवार (30 मार्च) को हुए धमाके के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस प्रशासन ने शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तुरंत ही इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है. घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है.

बीड पुलिस अधीक्षक नवनीत कावर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि तड़के करीब चार बजे उनके पास इस धमाके की सूचना आई थी. 

साढ़े पांच बजे तक पूरी स्थिति का लिया जायजा 
इस सूचना के महज बीस मिनट के भीतर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी. यह धमाका रात करीब पौने तीन बजे हुआ था. एक व्यक्ति ने मस्जिद के अंदर विस्फोटक पदार्थ से धमाका किया था. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने तहकीकात की और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में लगभग साढ़े पांच बजे तक पूरी स्थिति का जायजा लिया.

'मामले में एफआईआर भी की गई है दर्ज' 
नवनीत कावर ने कहा कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों ने ही मस्जिद के अंदर विस्फोटक उपकरण का इस्तेमाल कर धमाका किया था. उन्होंने बताया कि आरोपियों का पहले मुस्लिम समाज के कुछ बच्चों के साथ विवाद हुआ था और उसी का बदला लेने के लिए उन्होंने यह धमाका किया. फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है. इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी और इसके लिए उन्होंने जांच की जिम्मेदारी स्थानीय क्राइम ब्रांच को सौंपी है.

'कड़ी से कड़ी दी जाएगी सजा' 
उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए थाने से हटाकर पुलिस इंस्पेक्टर को मामले की निगरानी करने के लिए नियुक्त किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी.

'कानूनी प्रक्रिया के तहत दोषियों को दिलवाएगा सजा' 
पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और पुलिस पर विश्वास रखें. पुलिस प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा और कानूनी प्रक्रिया के तहत दोषियों को सजा दिलवाएगा.

ये भी पढ़ें: 'फिल्म देखकर जागने वाला हिंदू कुछ काम का नहीं', औरंगजेब कब्र विवाद पर राज ठाकरे की दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget