एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: अगर शिंदे की छुट्टी होती है तो किसे बनना चाहिए महाराष्ट्र का CM? सर्वे में फडणवीस से आगे निकले ये नेता

ABP C Voter Survey On Maharashtra CM: महाराष्ट्र में ऐसी सियासी अटकलें लग रही हैं कि एकनाथ शिंदे की मुख्यमंत्री की कुर्सी जा सकती है. न सिर्फ अटकलें लग रही हैं बल्कि संजय राउत भी ये दावा कर चुके हैं.

ABP C Voter Survey On Eknath Shinde: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है. एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी (BJP) के साथ मिलकर सरकार बना ली. इस बड़े सियासी उठापटक की खूब चर्चा हुई. लेकिन अब एक बार फिर से एकनाथ शिंदे चर्चा का विषय बने हुए हैं. महाराष्ट्र में ऐसी सियासी अटकलें लग रही हैं कि एकनाथ शिंदे की मुख्यमंत्री की कुर्सी जा सकती है. न सिर्फ अटकलें लग रही हैं बल्कि संजय राउत (Sanjay Raut) भी ये दावा कर चुके हैं. ऐसे में ये सवाल उठना तो लाजमी है कि अगर एकनाथ शिंदे की छुट्टी होती है तो अगला सीएम किसे बनना चाहिए. एबीपी न्यूज़ के लिए सी-वोटर ने लोगों से ये सवाल पूछा. लोगों ने इस सवाल के जवाब में अपनी प्रतिक्रिया दी.

शिंदे की छुट्टी होती है तो महाराष्ट्र में किसे सीएम बनना चाहिए?

देवेंद्र फडणवीस- 26 फीसदी
अजित पवार- 11 फीसदी
उद्धव ठाकरे- 28 फीसदी
पता नहीं- 35 फीसदी

उद्धव ठाकरे को लेकर लोगों के मन में सहानुभूति!

सर्वे के नतीजों ये बताते हैं कि उद्धव ठाकरे, शिंदे के बाद लोगों की पहली पसंद हैं. देवेंद्र फडणवीस को 26 फीसदी लोग अगले सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं. वहीं कुछ लोग एनसीपी नेता अजित पवार को भी 11 फीसदी लोगों ने सीएम के तौर पर अपनी पसंद बताया है. हालांकि, 35 फीसदी लोगों को पता नहीं कि किसे बनना चाहिए, उन्होंने भविष्य के हाथों में ये फैसला छोड़ दिया कि अगर शिंदे की छुट्टी होती है तो सीएम किसे बनना चाहिए. दिलचस्प है कि एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे की कुर्सी चली गई थी और लोग दोबारा से उद्धव ठाकरे को सीएम देखना चाहते हैं. इसका मतलब है कि उद्धव ठाकरे को लेकर लोगों के मन में सहानुभूति है.

एबीपी न्यूज़ के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया. त्वरित सियासी सवालों पर ऑल इंडिया सर्वे सोमवार (24 अप्रैल) से बुधवार (26 अप्रैल) तक किया गया. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

ये भी पढ़ें- Maharashtra: महाराष्ट्र के इस अहम मुद्दे पर सियासी हलचल, CM एकनाथ शिंदे ने शरद पवार को किया फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget