एक्सप्लोरर

अभिषेक घोसालकर के बगल में बैठी थी मौत, LIVE मर्डर का वीडियो वायरल, चंद सेकेंड में धांय-धांय फायरिंग

Abhishek Ghosalkar Murder: आरोपी ने अभिषेक घोसालकर की हत्या को अंजाम देने के बाद खुदकुशी कर ली. गोली लगने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Abhishek Ghosalkar Murder Case: शिवसेना (यूबीटी) अभिषेक घोसालर की हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अभिषेक को पता नहीं था कि 'मौत' उनके बगल में बैठी ही. फेसबुक लाइव के दौरान उन्हें गोली मार दी गई. सब कुछ रिकॉर्ड हो गया. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बाद में आरोपी हमलावर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

आरोपी ने अभिषेक पर महज 12 सेकेंट में पांच बार गोलियां दाग दी. शिवसेना (यूबीटी) नेता को समझ ही नहीं आया कि उनके साथ क्या हो गया. वो वायरल वीडियो में मुस्कुराते हुए बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. वो वीडियो में ये बोल रहे हैं कि 'मैं आपको ज्यादा समय नहीं दे सकता क्योंकि लोग इंतजार कर रहे हैं." जैसे ही वो बाहर जाने के लिए उठते हैं, उन पर गोलियों की बौछार हो जाती है. 

अभिषेक शिवसेना (यूबीटी) के नेता विनोद घोसालकर के बेटे थे. वो पार्षद का चुनाव जीत चुके थे. घटना का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें अभिषेक के पेट और कंधे में गोली मारी जाती दिखाई देती है. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दहिसर इलाके में एमएचबी कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई.

विपक्ष ने हमले की निंदा की

शिवसेना (यूबीटी) ने इस मामले में राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस का इस्तीफा मांगा है. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस कामयाब नहीं है. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर लिखा, "यह हो क्या रहा है महाराष्ट्र में? मुंबई के दहिसर में शिवसेना (उद्धव) नेता अभिषेक घोसालकर की फेसबुक लाइव के दौरान तीन गोलियां मार कर  हत्या कर दी गई. अभिषेक, शिवसेना नेता विनोद घोसालकर के बेटे हैं जो विधायक थे. अभी दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के उल्हासनगर के एक पुलिस स्टेशन में BJP विधायक गणपत गायकवाड़ ने एकनाथ शिंदे सेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ पर 4 गोलियाँ चलाईं थीं. एकनाथ शिंदे - देवेंद्र फडणवीस - अजीत पवार ट्रिपल इंजन की इस सरकार की ध्वस्त क़ानून व्यवस्था. हद है"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर के पेपर लीक का दावा, रोहित पवार ने की CBI जांच की मांग
महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर के पेपर लीक का दावा, रोहित पवार ने लगाए गंभीर आरोप
महाराष्ट्र सरकार ने माफ नहीं किया कर्ज, किसान ने कर लिया सुसाइड
महाराष्ट्र सरकार ने माफ नहीं किया कर्ज, किसान ने कर लिया सुसाइड

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget