एक्सप्लोरर

उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या का वीडियो वायरल, संजय राउत ने की बड़ी मांग

Abhishek Ghosalkar Murder: मुंबई दहिसर इलाके में शिवसेना (यूबीटी) के नेता अभिषेक घोसालकर की गुरुवार (8 फरवरी) को गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्होंने फायरिंग में तीन गोलियां लगी थीं.

Maharashtra News: मुंबई में शिवसेना UBT नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या के बाद सियासी पारा गरमा गया है. शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने इस घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस के इस्तीफे की मांग की है. शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में 'गुंडों' का राज है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम गैंगस्टर्स से मिलते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि राज्य 'गैंगस्टर्स' के हाथ में है. इसलिए कानून का डर नहीं बल्कि पुलिस को 'शिंदे गैंग' की सेवा में छोड़ दिया गया है. आरोपी मॉरिस भाई ने पहले अभिषेक के साथ फेसबुक लाइव किया और उसके बाद गोली मारी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. नेताओं सहित कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया. लेकिन ये वीडियो इतना विभत्स है कि एबीपी लाइव उसे दिखा नहीं सकता.

संजय राउत ने कहा, "अभिषेक घोसालकर पर गोली चलाना चौंकाने वाला है. गृह मंत्री फडणवीस चाय-पान पर चर्चा करते घूम रहे हैं. देवेंद्र फडणवीस इस्तीफा दें!"

जानिए पूरा मामला

मुंबई में गुरुवार (8 फरवरी) की शाम उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोषालकर पर दहिसर इलाके में फायरिंग हुई, जिसके बाद उन्हें तीन गोलियां लगीं. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. वहीं, घटना को अनजाम देने के बाद आरोपी ने भी खुदकुशी कर ली. बता दें कि विनोद घोसालकर उद्धव ठाकरे गुट के नेता हैं और अभिषेक घोषालकर उनके बेटे हैं. अभिषेक घोषालकर पूर्व नगरसेवक थे.

शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, "...महाराष्ट्र में इस समय अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है... आमदार हों या खासदार हों कोई सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है... क्या विपक्षी लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है?... मुख्यमंत्री से लेकर पूरी की पूरी NDA सरकार पूरी तरह से कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल हो गई... और ये सरकार राम राज्य लाने का वादा करती है... ऐसी सरकार को हम पूरी तरह से उखाड़ फेकेंगे..."

आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "ये वीडियो कितना खतरनाक है. मुंबई में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के दिग्गज नेता अभिषेक घोसालकर की फेसबुक लाइव कर गोली मार कर हत्या कर दी गई. 2 दिन पहले भी एक BJP विधायक ने शिवसेना के एक नेता को पुलिस चौकी के अंदर गोली मारा था. महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश में गैंगस्टर राज चल रहा है."

Maharashtra: पंकजा मुंडे को राज्यसभा या लोकसभा का टिकट? देवेंद्र फडणवीस ने दो टूक में दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCP के गुटों के विलय की चर्चा तेज, अमित शाह से मिले तटकरे और सुले
बदलने वाले हैं महाराष्ट्र के समीकरण? NCP के गुटों के विलय की चर्चा तेज
CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget