एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के चुनावी मैदान में होगी AAP की एंट्री, इस सीट पर उतार सकते हैं उम्मीदवार

Maharashtra Assembly Election 2024: दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी अब महाराष्ट्र में भी चुनाव लड़ने जा रही है. आप नेता महाविकास अघाड़ी के घटक दलों से इस पर बात कर रहे हैं.

Maharashtra Election 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रही है. उसकी महाविकास अघाड़ी से बातचीत भी चल रही है. सूत्र बताते हैं कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पार्टी यहां एक सीट पर प्रत्याशी उतार सकती है. 

बताया जा रहा है कि आप मालाबार हिल से प्रत्याशी उतार सकती है. उसकी विले पार्ले सीट को लेकर भी बात हो रही थी लेकिन विले पार्ले सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना-यूबीटी ने कब्जा कर लिया है. ऐसे में अब आप का विले पार्ले से प्रत्याशी उतारना संभव नहीं है. 

हालांकि इन चर्चाओं के बीच आप ने अपना उम्मीदवार अभी तय नहीं किया है, लेकिन आप के सूत्रों ने जानकारी दी है कि एक सीट मिलेगी जो मालाबार हिल हो सकती है. मालाबार हिल ऐसी सीट पर है जहां पर ना तो कांग्रेस, ना तो शिवसेना-यूबीटी और ना ही एनसीपी-एसपी ने बीते कई वर्षों में विधानसभा चुनाव जीता है.

पिछले छह चुनाव से यहां बीजेपी को नहीं हरा पाई कोई पार्टी

अगर आप यहां से प्रत्याशी उतारती है तो उसका मुकाबला बीजेपी से होगा. बीजेपी मंगलप्रभात लोढ़ा महायुति से मालाबार हिल सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. मालाबार हिल बीजेपी का गढ़ है और बीते छह चुनाव से वह यहां से जीतती आ रही है. एक तरह से यह मंगलप्रभात लोड़ा की सुरक्षित सीट है. वह 1995 से ही यहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं. 

तीन बार कांग्रेस ने भी जीती है मालाबार सीट
मालाबार हिल में 1978 में सबसे पहले चुनाव कराए गए थे. 1978 से लेकर 1990 तक के चुनाव बलवंत देसाई ने जीता था. पहला चुनाव उन्होंने जनता पार्टी और बाकी के तीन चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था. मालाबार हिल मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है जिसमें वर्ली, बायकुला, शिवड़ी, मुंबादेवी और कोलाबा शामिल है. इस लोकसभा सीट पर शिवसेना-यूबीटी का दबदबा है. 

ये भी पढे़ं- महाराष्ट्र चुनाव: इन सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे मनोज जरांगे? 30 इच्छुक कैंडिडेट के नाम जारी

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget