एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: इन सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे मनोज जरांगे? 30 इच्छुक कैंडिडेट के नाम जारी

Maharashtra Assembly Election 2024: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर लगातार आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने मराठा क्रांती मोर्चा से चुनाव लड़ने वाले इच्छुक मराठा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है.

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: मराठा आरक्षण आंदोलन के नायक मनोज जरांगे पाटील ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई की 36 सीटों में 30 पर चुनाव लड़ने वाले इच्छुक मराठा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. मनोज जरांगे की पार्टी मराठा क्रांती मोर्चा से मुंबई के डिब्बावाले भी चुनाव लड़ सकते हैं. मुंबई के डिब्बावाले में अधिकतर डिब्बावाले मराठा समाज से आते हैं.

दरअसल, मराठा आरक्षण के मुद्दे पर लगातार आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटील ने सभी राजनीतिक पार्टियों का बहिष्कार कर खुद मराठा समाज के इच्छुक लोगों को चुनाव में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है. जिसकी पहली लिस्ट में 30 इच्छुक उम्मीदवारों का नाम शामिल है.

लिस्ट में इन लोगों का नाम शामिल
इस लिस्ट में भायखला सीट से सुभाष तलेकर, आकीब दफेदार का नाम शामिल है, वहीं अणुशक्ति नगर सीट से विठ्ठल मांडवकर, संतोष उगाले, बाबासाहेब पार्टे, राजाराम देशमुख का नाम है. जबकि, जोगेश्वरी सीट से दिनकर तावडे, सुभाष दरेकर, संदीप कदम का नाम है. शिवडी से बालुषा माने, भरत पाटील का नाम है. दिंडोशी सीट से अनंत मोरे, किरण बागल, निशांत सकपाल का नाम शामिल है.

इसके अलावा भांडुप सीट से दिनेश सालुंके, संभाजी काशिद का नाम है. चेंबूर सीट से प्रकाश निपाणे, अरुण इंगले का नाम है. चांदिवली सीट से बंडु लोंढे का नाम है. कलिना सीट से सुभाष सांवत का नाम है. घाटकोपर पूर्व सीट से शांताराम कुराडे, सोनल सुभाष सुर्वे का नाम है. मुंबादेवी सीट से सुशील निकम, वडाला से केदार सूर्यवंशी, मानखुर्द से यशवंत गंगावणे, कांदिवली से सज्जन पवार, मागाठाणे से प्रकाश पवार, अंदेरी पूर्व से चंद्रकांत शिंदे का नाम शामिल है.

इससे पहले मनोज जरांगे ने तीन घोषणाएं की थी जिसमें कहा गया था कि, जिस सीट पर मराठा उम्मीदवार के जीतने की गारंटी है, वहां चुनाव लड़ेंगे. साथ ही एससी-एसटी के लिए रिजर्व सीटों पर चुनाव लड़ रहे एससी-एसटी उम्मीदवारों में जो मराठा समाज के विचारों से सहमत है, उसे हम सपोर्ट करेंगे.

इसके अलावा जहां मराठा समाज का उम्मीदवार नहीं होगा, उस सीट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से जो 500 रुपये के बॉन्ड पेपर पर यह लिखकर देगा कि मराठा समाज की सभी मांगों से सहमत है, उसे समर्थन दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में खत्म होगी 'ठाकरे' परिवार की दरार? उद्धव और राज ठाकरे को साथ लाने में जुटे ये नेता

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
Mumbai Weather: मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget