एक्सप्लोरर

'ये परिवार की लड़ाई नहीं बल्कि...', अमित ठाकरे के सवाल पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि इस चुनाव में प्रदेश के लोगों के हित की लड़ाई है और हम उसी के लिए लड़ रहे हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के शोर के बीच नेताओं के बीच जुबानी हमले जारी हैं. इस बीच उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा है कि ये चुनाव महाराष्ट्र के विकास का चुनाव है. उन्होंने राज्य की महायुति सरकार को असंवैधानिक करार दिया.

MNS प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "यह चुनाव परिवार की लड़ाई नहीं है, ये महाराष्ट्र के लोगों के हित की लड़ाई है और हम उसी के लिए लड़ रहे हैं.'' 

असंवैधानिक सरकार हमारे सर पर बैठाई गई- आदित्य ठाकरे

उन्होंने एएनआई से बात करते हुए आगे कहा, ''अगर इस देश में कहीं संविधान का अपमान किया गया है तो इसकी शुरुआत महाराष्ट्र से हुई है. महाराष्ट्र में पिछले 2 साल से बीएमसी, ठाणे नगर निगम के चुनाव नहीं हुए. ये आप देख रहे हैं कि राज्य में एक असंवैधानिक सरकार हमारे सर पर बैठाई गई है.'' 

माहिम सीट से अमित ठाकरे MNS उम्मीदवार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार MNS प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी मैदान में उतरे हैं. पार्टी ने उन्हें माहिम से चुनावी रण में उतारा है. वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) ने महेश सावंत को प्रत्याशी बनाया है. महायुति गठबंधन में यह सीट मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के खाते में गई है. शिवसेना ने माहिम से मौजूदा विधायक सदा सरवणकर को अपना उम्मीदवार बनाया है.

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. दूसरी तरफ इस पर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

'अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो...', पुणे की रैली में फिर बोले राज ठाकरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पीयें
मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पीयें
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget