एक्सप्लोरर

'हम वहीं हैं, जहां थे...', राज ठाकरे के साथ आने पर क्या बोले उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे?

Aditya Thackeray News: मनसे और शिवसेना-UBT के साथ आने की अटकलों पर आदित्य ठाकरे ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि हम उन लोगों का खुले दिल से स्वागत करते हैं, जो महाराष्ट्र विरोधी बीजेपी के खिलाफ हैं.

Aaditya Thackeray on MNS and Shiv Sena UBT: शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ आने के आह्वान का जवाब दिया है और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इसके लिए आगे आना चाहिए. आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी उन सभी का स्वागत करती है जो 'महाराष्ट्र विरोधी बीजेपी' का विरोध करते हैं. उन्होंने यह कहा कि इस विषय पर सीनियर लोगों को आगे आना चाहिए. 

'बीजेपी का विरोध करने वाले लोगों का स्वागत'

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने कहा, ‘‘जब उन्होंने इस बारे में बात की, तो हमने जवाब दिया. उनके वरिष्ठों को आगे आना चाहिए. हम वहीं हैं, जहां हम (अतीत में) थे. देश, महाराष्ट्र और समाज की बेहतरी के लिए, हम उन लोगों का खुले दिल से स्वागत करते हैं, जो महाराष्ट्र विरोधी बीजेपी और (एकनाथ) शिंदे के खिलाफ हैं.’’  

'मराठी लोगों के लिए हो जाएंगे एकजुट'

पिछले महीने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सुलह की अटकलों को तब हवा मिली थी, जब उन्होंने बयान दिया था कि वे 'मामूली मुद्दों' को नजरअंदाज कर सकते हैं और लगभग दो दशक के कटु अलगाव के बाद हाथ मिला सकते हैं.

हालांकि, उद्धव ने शर्त रखी थी कि राज का बीजेपी या शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से कोई संबंध नहीं होना चाहिए जबकि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि ‘मराठी मानुस’ (मराठी भाषी लोगों) के हित में एकजुट होना मुश्किल नहीं है.

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह छोटी-मोटी लड़ाइयों को किनारे रखने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ काम करने वालों को शामिल न किया जाए.

यह भी पढ़ें -

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, नीरा डावा नहर टूटने से डूबा हाईवे, पानी-पानी हुए 150 घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget