एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, नीरा डावा नहर टूटने से डूबा हाईवे, पानी-पानी हुए 150 घर

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मानसून 7 जून की सामान्य तिथि से 12 दिन पहले, 25 मई को आ गया. भारी बारिश से बारामती और दौंड में बाढ़ जैसे हालात हैं, नीरा डावा नहर टूटने से नुकसान हुआ है.

Maharashtra Monsoon Update: केरल में हर साल से पहले आने वाला मानसून इस बार 25 मई को महाराष्ट्र में दाखिल हो गया. भारतीय मौसम विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. इसी के साथ भारी बारिश से आने वाली तबाही भी देखने को मिली है. 

सामान्य तौर पर मानसून का सीजन महाराष्ट्र में 7 जून से शुरू होता है, लेकिन इस साल यह 12 दिन पहले ही एंट्री कर चुका है. यह राज्य के किसानों के लिए बेहद खुशी की बात है. हालांकि, मूसलाधार बारिश में कई जिलों में आमजन और खेतों को नुकसान और परेशानी का सामना भी करना पड़ा है. 

भारी बारिश में नीरा डावा नहर टूटी
बारामती और दौंड में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. रविवार (25 मई) को हुई मूसलधार बारिश की वजह से बारामती में नीरा डावा नहर टूट गई. इसका पानी तेजी से पालखी हाईवे पर फैल गया, जिससे काटेवाड़ी-भवानीनगर मार्ग बंद करना पड़ा. बारामती के 150 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया. फिलहाल, प्रशासन अलर्ट मोड पर है और NDRF की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं.

इसके अलावा, पुणे जिले में रविवार को कुल 22.5 मिमी बारिश हुई. इंदापुर और बारामती तहसील के कई गांवों में भारी बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया. नीरा डावा नहर टूटने से पानी पालखी हाईवे पर फैला और काटेवाडी-भवानीनगर रोड बंद करनी पड़ी. यह नहर पिंपळी इलाके में फूटी है, जिससे आसपास की खेती को भारी नुकसान हुआ है. कई घरों में पानी जमा हो गया है.

दौंड में हालात खराब
पुणे-सोलापुर हाईवे भी पानी में डूब गया है. तेज प्रवाह के कारण एक इनोवा कार बह गई. हालांकि, राहत की खबर रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है. बारामती के पेन्सिल चौक के पास स्थित दो जर्जर इमारतों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है.

अजित पवार करेंगे बारामती दौरा
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और पुणे के पालक मंत्री अजित पवार बारामती का दौरा करेंगे. उन्होंने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी बारामती और इंदापुर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया और सभी तंत्रों को अलर्ट मोड पर रखने का आदेश दिया है.

सुप्रिया सुले की अपील
बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बारामती लोकसभा क्षेत्र सहित पुणे जिले के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश हो रही है. कई जगह सड़कों पर भी पानी भर गया है. नागरिकों से अनुरोध है कि अगले कुछ दिन सतर्क रहें और बेहद जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें. इसके अलावा उन्होंने जिला प्रशासन, पीएमआरडीए और महापालिका आयुक्त से अपील की कि आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सक्रिय रखें और जहां नुकसान हुआ है वहां तुरंत राहत कार्य शुरू करें.

एकनाथ शिंदे ने जाना पुणे-नासिक का हाल
रविवार की देर रात पुणे और नासिक जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे कुछ संवेदनशील स्थानों पर इमरजेंसी की स्थिति बनने की आशंका है. उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस स्थिति की समीक्षा की है. उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे और नासिक के जिलाधिकारियों से फोन पर जानकारी ली और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. 

साथ ही, सह्याद्री की पूर्वी शृंखलाओं में स्थित दुर्गम गांवों और बस्तियों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है. प्रशासन को समय-समय पर इस संदर्भ में सतर्क रहकर जानकारी लेते रहने के भी निर्देश दिए गए हैं.

सीएम देवेंद्र फडणवीस रख रहे नजर
बता दें, महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश का असर मुंबई समेत ठाणे, पुणे और बारामती पर हो रहा है. पुणे-बारामती के कई इलाकों में पानी भर गया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सभी सुरक्षा यंत्रणा को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं. वहीं, बारामती, इंदापुर और सोलापूर के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है.

महाराष्ट्र में हर बार से जल्दी आ गया मानसून
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले दो दिन में मानसून के मुंबई पहुंचने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं.
मानसून 24 मई को केरल में पहुंचा था. इसके बाद दो दिन के अंदर ही इसके महाराष्ट्र में प्रवेश की संभावना थी. हालांकि, अगले ही दिन मानसून की एंट्री महाराष्ट्र में हो गई. 

अब बताया जा रहा है कि मानसून महाराष्ट्र में तो प्रवेश कर चुका है, फिर भी मुंबई में अभी तक नहीं पहुंचा है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिन में मुंबई में मानसून पहुंचने की पूरी संभावना है. 

अब तक किन वर्षों में मई महीने में मुंबई में मानसून पहुंचा था?

मौसम विभाग के अनुसार:
• 1956 में मानसून 29 मई को मुंबई में पहुंचा था.
• 1962 में भी 29 मई को मानसून मुंबई में पहुंचा था.
• 1971 में भी मानसून 29 मई को ही पहुंचा था.
• 1990 में मानसून 31 मई को मुंबई पहुंचा था.
• 2006 में भी 31 मई को मानसून मुंबई पहुंचा था.

राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश
इस बीच, दक्षिण कोंकण और गोवा के समुद्र तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पिछले तीन-चार दिनों से इन इलाकों में भारी बारिश हो रही है. आने वाले 36 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. कई क्षेत्रों में नदियां-नाले उफान पर हैं. कुछ इलाकों में बारिश के कारण जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं दूसरी ओर, कुछ स्थानों पर बारिश के कारण खेतों की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं.

महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक
राज्य और किसानों के लिए खुशखबरी है कि मानसून महाराष्ट्र में समय से 12 दिन पहले ही दस्तक दे चुका है. आमतौर पर महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री 7 जून को होती है, लेकिन इस साल मानसून ने तय तारीख से पहले ही देवगढ़ (तलकोकण क्षेत्र) में प्रवेश किया है. इससे न सिर्फ आम लोगों को राहत मिली है, बल्कि किसानों के चेहरे पर भी खुशी लौट आई है. मौसम विभाग ने बताया है कि मुंबई में भी जल्द ही मानसून पहुंच सकता है.

कोंकण क्षेत्र में मानसून दाखिल
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भारत में प्रवेश कर लिया है और केरल, कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, गोवा और महाराष्ट्र के तलकोकण क्षेत्र को कवर कर लिया है. देवगढ़ (कोकण क्षेत्र) में मानसून की एंट्री हो चुकी है और अगले पाँच दिनों तक रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

कोल्हापुर और कोंकण में मूसलधार बारिश
अगले तीन दिनों में मानसून के लिए अनुकूल परिस्थिति बनेगी और मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मानसून के दाखिल होने की संभावना जताई है. अगले पाँच दिनों तक कोल्हापुर और कोकण क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़ के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली और सातारा जिलों के कुछ क्षेत्रों के लिए भी चेतावनी दी गई है.

कोंकण-गोवा (दक्षिण) जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा की स्थिति
उत्तर कोंकण और उत्तर मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आंधी, बिजली की कड़कड़ाहट और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. वहीं, मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget