एक्सप्लोरर

Maharashtra Election 2024: 'आठ विधायक और एक मंत्री...' बागियों को लेकर आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में जैसे जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है, नेताओं के दावे से सियासी पारा हाई होता जा रहा है.

महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने एक दावा करके सियासी पारा चढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि शिंदे गुट के आठ विधायक और एक मंत्री उनके संपर्क में हैं. एबीपी माझा के मुताबिक, उन्होंने दावा किया कि मंत्री का फोन आया था कि आठ विधायक साथ हैं और वो उद्धव ठाकरे से माफी मांगना चाहते हैं. 

आदित्य ठाकरे के इस दावे पर सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने आदित्य ठाकरे को चैलेंज दिया कि उनके नाम बताएं. उन्होंने ठाकरे के दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने आदित्य ठाकरे को नसीहत देते हुए कहा कि बोलने से पहले जांच किया करें. इतने लोग छोड़कर चले गए, वो वापस क्यों नहीं आए? 

गौरतलब है कि जून 2022 में शिवसेना में फूट पड़ गई थी. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 विधायकों ने बगावत कर दी और उद्धव ठाकरे को 29 जून 2022 को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था. आदित्य ठाकरे ने कहा कि बागी वापस आना चाहते हैं लेकिन उद्धव ठाकरे पहले ही साफ कर चुके हैं कि उन्हें माफ नहीं किया जा सकता. 

बता दें कि शिवसेना के टूटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव है. ऐसे में दोनों धड़ों के लिए ये चुनाव साख का सवाल बना हुआ है. उद्धव ठाकरे कांग्रेस और शरद पवार के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं एकनाथ शिंदे का गठबंधन बीजेपी और अजित पवार के साथ है.

दिलचस्प है कि दोनों ही गठबंधन ने ये कहा है कि सीएम कौन होगा, इसका फैसला चुनाव के बाद किया जाएगा. अभी एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम हैं. लेकिन अगर एनडीए की सरकार बनती है तो क्या एक बार फिर वो सीएम बनेंगे, ये अभी तय नहीं हुआ है. वहीं, उद्धव ठाकरे सीएम की कुर्सी संभाल चुके हैं लेकिन अगर एमवीए जीतती तो कौन मुख्यमंत्री होगा, ये भी अभी तय नहीं है.

Exclusive: कौन हो MVA का CM फेस? संजय सिंह ने इस नेता का लिया नाम, कांग्रेस को दी नसीहत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget