एक्सप्लोरर

Clubhouse Chat Case: ऑडियो चैट में महिलाओं को प्रताड़ित करने के तरीकों पर करते थे बात, मुंबई पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

Clubhouse Chat Case: मुंबई पलिस ने ऑडियो चैट एप क्लब हाउस पर की गई अपमानजनक और घटिया चर्चा को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Clubhouse Chat Case: मुंबई पलिस ने ऑडियो चैट एप क्लब हाउस पर की गई अपमानजनक और घटिया चर्चा को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस चैट एप का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा था. इस वायरल चैट में तीन लोगों को महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बातें करते सुना जा सकता था. इसी चैट को लेकर मुंबई पुलिस की साइबर पर सेल में एक महिला ने केस दर्ज करवाया था. इसी मामले को लेकर अब मुंबई साइबर सेल ने तीन लोगों को रिफ्तार किया है. 

इसे लेकर मुंबई साइबर सेल ने बताया, ''महिलाओं को प्रताड़ित करने व उन्हें लेकर आपत्तिजनक बातें करने के मामले में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी. इसी मामले में हमने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिन आरोपियों को अरेस्ट किया है, उनके नाम क्रमश: आकाश, जेश्नव और यश पाराशर है. ''
 
क्राइम के ज्वाइंट सीपी मिलिंग भरंबे ने बताया, क्लब हाउस चैट एप पर दो चैट रूम क्रिएट किए गए थे. एक 16 जनवरी और 19 जनवरी को. इन चैट्स रूम में कई मैंबर हैं, जिन्होंने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बाते की हैं और महिलाओं के अंगों को नीलामी के बारे में बात कर रहे हैं. तीनों आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक यश पाराशर एक लॉ स्टूडेंट है. तीनों ही आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड के लिए मुंबई लाया गया है. 

यहां बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने भी क्लबहाउस एप के प्रतिनिधियों से एक मामले में चैट मेंमबर्स की जानकारी मांगी थी. दिल्ली पुलिस ने एक मुस्लिम महिला को लेकर आपत्तिजनक बातें करते सुना जा सकता है. पुलिस इसे लेकर मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

बुल्ली बाई और सुल्ली डील्स एप भी चर्चा में

बीते कुछ समय से साइबर क्राइम के मामलों में खासा तेजी देखी गई है. मुंबई में ही बुल्ली बाई और सुल्ली डील्स एप को लेकर भी साइबर सेल की टीम जांच में जुटी है. ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म ‘गिटहब’ पर मौजूद ‘बुल्ली बाई’ ऐप पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें ‘नीलामी’ के लिए डालने की शिकायतें सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. हालांकि, ऐप पर कोई वास्तविक ‘नीलामी’ या ‘बिक्री’ नहीं की गई, लेकिन माना जा रहा है कि इसके निर्माण का मुख्य उद्देश्य लक्षित महिलाओं को डराना और अपमानित करना था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget