एक्सप्लोरर

नेपाल में Gen-Z की हिंसा में फंसे महाराष्ट्र के 150 लोग, अजित पवार बोले- पैनिक होने की जरूरत नहीं

Nepal Gen Z Protest: नेपाल में महाराष्ट्र के जो लोग फंसे हैं वो वहां घूमने गए थे. इनमें ठाणे, पुणे, मुंबई, लातूर और कोल्हापुर जिले के लोग शामिल हैं.

नेपाल में महाराष्ट्र के 150 लोग फंसे हैं. नेपाल हालात देखते हुए महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह से स्थिति को मॉनिटर कर रही है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बुधवार (10 सितंबर) को कहा कि सरकार नेपाल में फंसे लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सारी संभव कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार विदेश मंत्रालय और दिल्ली में महाराष्ट्र सदन के जरिए नेपाल में भारतीय दूतावास के लगातार संपर्क में है. उन्होंने कहा कि सभी लोग सेफ हैं.

सुरक्षित वापस लाना हमारी प्राथमिकता- अजित पवार

महाराष्ट्र के ठाणे, मुंबई, लातूर, पुणे और कोल्हापुर जिले के लोग Gen-Z के प्रदर्शन के बाद भड़की हिंसा में वहां फंस गए. डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि अपने लोगों को सुरक्षित वापस लाना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है.

ठाणे के मुरबाड से सबसे अधिक लोग

बीड़ जिले से पर्यटकों का एक समूह प्राइवेट गाड़ी में सड़क मार्ग से यूपी के गोरखपुर पहुंचा था. डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि फंसे हुए पर्यटकों का सबसे बड़ा समूह ठाणे जिले के मुरबाड से है. 

नेपाल में 30 की मौत, सेना ने संभाला मोर्चा

नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शन में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है. सेना ने मोर्चा संभाला है. हिंसक प्रदर्शन के बीच नेपाल की जेलों से सैकड़ों कैदी फरार हो गए. पांच फरार कैदी यूपी के सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार किए गए.

सुशीला कार्की बन सकती हैं अंतरिम प्रधानमंत्री

इस बीच अंतरिम सरकार गठन की चर्चा तेज हो गई है. नेपाल के सुप्रीम कोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री बन सकती हैं. इसके पहले कांठमांडू के मेयर बालेन शाह का नाम भी सामने आया था.

नेपाल बीते 3 दिनों से विद्रोह की आग में नेपाल ऐसा जला कि वहां की ऐतिहासिक इमारतों अब खंडहर हो चुकी हैं. सरकार के खिलाफ फूटे गुस्से की आग में नेपाल के कई शहर जल गए.  नेपाल में प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस और सेना का कंट्रोल गायब हो गया था.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: सूखे के बीच किसानों को विदेश भेजेगी सरकार, करोड़ों रुपये करेगी खर्च
महाराष्ट्र: सूखे के बीच किसानों को विदेश भेजेगी सरकार, करोड़ों रुपये करेगी खर्च
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
आजम खान से केवल इसलिए मिलना चाहते थे अखिलेश? AIMIM के वारिस पठान ने किया ये दावा
आजम खान से केवल इसलिए मिलना चाहते थे अखिलेश? AIMIM के वारिस पठान ने किया ये दावा
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget