एक्सप्लोरर

Bird Flu in Maharashtra: बर्ड फ्लू के खतरे के चलते ठाणे में 15,600 चूजों को मारा गया, H5N1 की हुई थी पुष्टि

ठाणे से पक्षियों में फ्लू के मामले सामने आने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रक्रिया का पालन करते हुए शाहपुर में पक्षियों के कम से कम 15,600 चूजों को मार दिया गया.

Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे से पक्षियों में फ्लू के मामले सामने आने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. ठाणे के शाहपुर में सामने आए बर्ड फ्लू के मामलों के मद्देनजर जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने शुक्रवार को आश्वासन दिया कि जिले के अन्य हिस्सों में इसके फैलने की आशंका नहीं है.

इसे लेकर ठाणे जिला परिषद के जन संपर्क अधिकारी पंकज चव्हाण ने बताया कि शुक्रवार को सुबह तक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रक्रिया (Standard operating procedure) का पालन करते हुए शाहपुर में पक्षियों के कम से कम 15,600 चूजों को मार दिया गया. अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन अन्य स्थानों पर बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है. 

फ्लू से हुई थी 100 पक्षियों की मौत

हाल में शाहपुर तहसील के वेहलोली गांव में एक पोल्ट्री फार्म में लगभग 100 पक्षियों की मौत के बाद बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं. ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), डॉ भाऊसाहेब डांगडे ने पूर्व में कहा था कि मृत पक्षियों से एकत्र किए गए नमूनों को परीक्षण के लिए पुणे स्थित एक प्रयोगशाला में भेजा गया और परिणाम से पुष्टि हुई कि पक्षियों की मृत्यु एच5एन1 (H5N1) एवियन इन्फ्लूएंजा के कारण हुई थी.

नार्वेकर ने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में खेतों में पक्षियों को मारने के लिए एक आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि शाहपुर से बर्ड फ्लू के मामलों के अलावा जिले के किसी अन्य हिस्से में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है. जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि घबराने की कोई बात नहीं है.

यह भी पढ़ें

Indian Railway Fare: मुंबईवालों के लिए खुशखबरी! लोकल ट्रेन की टिकट जल्द होंगी सस्ती, जानें क्या है सरकार का प्रस्ताव

Sheena Bora Murder Case: इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका पर SC ने CBI और महाराष्ट्र सरकार को दिया नोटिस

Maharashtra: गेम की लत बनी जानलेवा, माता-पिता ने किया मना तो 14 साल के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget