एक्सप्लोरर

कौन है अवधेश सिंह भदौरिया? जिसे CBI ने व्यापम मामले में किया गिरफ्तार

Who Is Awdhesh Bhadauria: एमपी के व्यापम घोटाला मामले में आरोपी अवधेश सिंह भदौरिया भिंड का रहने वाला है. वो करीब 13 सालों से फरार चल रहा था. पुलिस से बचने के लिए वो शहर बदलता रहा.

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाला मामले में आरोपी अवधेश सिंह भदौरिया को सीबीआई ने सोमवार (11 अगस्त) को गिरफ्तार कर लिया. भदौरिया करीब 13 सालों से फरार चल रहा था. वो एमपी के भिंड का निवासी है. भिंड के ब्लॉक कॉलोनी के रहने वाला ये शख्स साल 2011 में संविदा शिक्षक वर्ग-3 की पात्रता परीक्षा में शामिल हुआ था लेकिन इसके बेहद ही कम नंबर आए थे और इसने व्यापम के रैकेट के जरिए नंबर बढ़वा लिए थे.  

वो पिछले कई सालों से सीबीआई की रडार पर था. हर जगह उसकी तलाश में छापेमारी हो रही थी. गिरफ्तारी से बचने के लिए वो शहर बदलता रहा. दिल्ली NCR, पंजाब के लुधियाना में भी रहा. इसके अलावा वो पुलिस से बचने के लिए मुंबई में भी रहा. कुछ वक्त से वो यूपी के कन्नौज में रह रहा था. 

13 साल से फरार अवधेश भदौरिया कन्नौज से गिरफ्तार

आखिरकार सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने करीब 13 साल बाद अवधेश सिंह भदौरिया को पकड़ने में सफलता हासिल की. सोमवार (11 अगस्त) को उसे कन्नौज के इंदरगढ़ के पास पुलिस चौकी से गिरफ्तार कर लिया गया. व्यापम मामले में आरोपी भदौरिया की भोपाल की सीबीआई कोर्ट में पेशी होगी, जहां से उसे रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी और इसके लिए आवेदन भी दिया जाएगा.

क्या है भदौरिया से जुड़ा व्यापम मामला?

भिंड निवासी अवधेश सिंह भदौरिया ने साल 2011 में संविदा शिक्षक वर्ग-3 की पात्रता परीक्षा दी थी. इसमें भदौरिया को कुल 43 अंक प्राप्त हुए थे लेकिन व्यापम के रैकेट के माध्यम से मिलीभगत करके इस शख्स ने इस परीक्षा के परिणाम में 43 अंक बढ़ावा लिए थे. हालांकि फर्जीवाड़े के जरिए इतने अंक लाने के बाद भी वो टीचर नहीं बन सका था. इस घोटाले की जांच सीबीआई कर रही थी, इसी दौरान भदौरिया की गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया और उसे आरोपी बनाया गया था. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget