एक्सप्लोरर

MP में हवाई यात्रा में मिल रहा 50% का डिस्काउंट, जानिए क्या है पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा?

PM Shri Tourism Air Services: मध्य प्रदेश के आठ शहरों में पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ आज से हो गया है. पहले चरण में जबलपुर, भोपाल, रीवा और सिंगरौली के बीच उड़ान भरी गई.

PM Shri Tourism Air Services Started: मध्य प्रदेश के आठ शहरों में पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ आज से हो गया है. हवाई यात्रा के रूट में जबलपुर, भोपाल, इंदौर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को शामिल किया गया है. हालांकि, पहले चरण में इसकी शुरुआत आज गुरुवार (13 जून) से जबलपुर-भोपाल, जबलपुर-रीवा और रीवा-सिंगरौली के बीच हवाई यात्रा शुरू हो गई है. जबलपुर से भोपाल का डेढ़ घंटे का हवाई सफर सिर्फ 3,375 रुपए में किया जा सकता.

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर में पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा के विमान को डुमना एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर रीवा रवाना किया.इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक सर्व अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, सन्तोष वरकड़े एवं नीरज सिंह मौजूद थे.इस मौके पर हवाई जहाज को वाटर सैल्यूट भी दिया गया.

पर्यटन निगम का ये है मकसद
'पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा' एमपी के 8 शहरों में आरंभ की जा रही है. पहले चरण में भोपाल, जबलपुर रीवा और सिंगरौली को शामिल किया गया है. इस सेवा का संचालन मध्य प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा मेजर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लाई ओला) के साथ पीपीपी मॉडल पर किया जा रहा है. इसका मकसद है कि दुनियाभर के टूरिस्ट एमपी के टूरिज्म पॉइंट से आसानी से जुड़ सकें. 

इनका नहीं लगेगा टिकट
साथ ही इमरजेंसी सेवाओं में एयरक्राफ्ट का उपयोग किया जा सके.फ्लाई ओला ने आसानी से टिकट बुक करने के लिए जबलपुर, इंदौर और भोपाल के एयरपोर्ट पर टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा  www.flyola.in से ऑनलाइन भी टिकट बुक की जा सकती है. 2 साल तक के बच्चों का कोई टिकट नहीं लगेगा.

दिया जा रहा है 50% डिस्काउंट 
फ्लाई ओला के वाइस प्रेसिडेंट आर हुसैन ने बताया पहले महीने हवाई टिकट पर प्रमोशन डिस्काउंट 50% दिया जा रहा है. जिसके बाद रेट का रिव्यू किया जाएगा. फिलहाल रेट का निर्धारण कर दिया गया है. फ्लाइट का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है. उन्होंने बताया यदि फ्लायर्स की संख्या बढ़ती है, तब 6 सीटर एयरक्राफ्ट किंग एयर C90 को 10 सीटर एयरक्राफ्ट में तब्दील कर दिया जाएगा.

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का कितना होगा किराया
जबलपुर से भोपाल या फिर भोपाल से जबलपुर का सफर महज डेढ़ घंटे का होगा. इसके लिए यात्री को सिर्फ 3,375 रुपए खर्च करने होंगे.इसी तरह जबलपुर से रीवा या रीवा से जबलपुर आने-जाने के लिए 1 घंटे 10 मिनट का समय लगेगा. इसके लिए यात्री को महज 2750 रुपए देने होंगे. रीवा से सिंगरौली या सिंगरौली से रीवा तक आने-जाने के लिए 1,125 रुपए रेट निर्धारित किया गया है. इस रूट को तय करने में 30 मिनट का समय लगेगा. फिलहाल यह सभी रेट 50% डिस्काउंट के बाद है एक महीने बाद फ्लाइट कंपनी इसका रिव्यू भी कर सकती है.

ये भी पढ़ें: एक महीने में दूसरी बार बढ़ा इंदौर-अहमदाबाद हाईवे का टोल टैक्स, जानें क्या है नई दरें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget