एक्सप्लोरर

MP Politics: कांग्रेस ने विकास यात्रा को बताया- निकास यात्रा, बीजेपी ने कहा- जिन्होंने विनाश किया, वो क्या जानें विकास

MP News: कांग्रेस ने 'बीजेपी की निकास यात्रा' बताया.उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान बीजेपी नेता जनता को भ्रम में डालकर पत्थर गाड़ रहे हैं.बाद में इन्हीं पत्थरों पर श्वान अपनी क्रियाएं करेंगे.

BJP vs Congress: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023) होने हैं. चुनाव नजदीक देख बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) नेताओं के जुबानी तीर और तीखे हो रहे हैं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह गुप्ता ने बीजेपी की विकास यात्रा (Vikas Yatra of BJP) पर निशाना साधा है. उन्होंने 'एबीपी न्यूज़' से इसे 'बीजेपी की निकास यात्रा' बताया.उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान बीजेपी जनता को भ्रम में डालकर पत्थर गाड़ रहे हैं.बाद में इन्हीं पत्थरों पर श्वान अपनी क्रियाएं करेंगे. कांग्रेस नेता के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता ने पलटवार किया.उन्होंने कहा कि बीजेपी की विकास यात्रा से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है. 

मंत्री पर अधूरे काम के उद्घाटन का आरोप

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह गुप्ता ने कहा कि यह मध्य प्रदेश सरकार की निकास यात्रा है. इसके बाद मप्र से बीजेपी का निकास हो जाएगा.यह लोगों को झूठ बोलकर झांसा देकर लोगों को भ्रम में डालने के लिए पत्थर गाड़े जा रहे हैंय.इन पत्थरों पर बाद में श्वान क्रियाएं करते हैं.यह मप्र की जनता के साथ छलावा है.जहां-जहां विकास यात्रा जा रही है, वहां इन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है.रीवा में सरपंचों ने 200 सड़कें गिनाई हैं, जिन पर आदमी चल भी नहीं सकता.उन सड़कों पर काम नहीं हुआ है. इतना कहने पर प्रशासन ने ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज कर दी है.इसी तरह सागर में काले झंडे दिखाने पर जनता की पिटाई की गई. शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आधे-अधूरे काम का उद्घाटन कर दिया.मुख्यमंत्री का लड़का कार्तिकेय चौहान जब अपने क्षेत्र में गया तो उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कोई विकास का काम नहीं हो रहा है.जब बुदनी क्षेत्र में यह व्यवस्था है तो मप्र में कहां काम हुआ है.इस शर्मनाक स्थिति से यात्रा गुजर रही है.मप्र की जनता समझ चुकी है कि उन्हें भ्रम में डालकर ये पत्थर गाड़े जा रहे हैं.यह विकास नहीं विनाश यात्रा है.  

कांग्रेस पर बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस नेता के इस बयान पर बीजेपी के मीडिया प्रभारी नरेंद्र सलूजा ने कहा कि कांग्रेस को 'विकास यात्रा' से पेट में दर्द हो रहा है.क्योंकि कांग्रेस ने कभी विकास किया नहीं, 15 माह की सरकार में विकास किया होता तो विकास समझते,यह तो विनाश करने वाले लोग हैं.15 महीने में इन्होंने प्रदेश में विनाश कर दिया.अब भारतीय जनता पार्टी ने विकास किया है, इसलिए जनता के बीच जा रहे हैं.गांव-गांव,शहर-शहर जा रहे हैं.अब जिसने विकास किया है, वहीं जनता का सामना करना सकता है. जिसने विकास नहीं किया वह जनता के बीच जाने की कैसे हिम्मत दिखाता.हमने इसलिए हिम्मत दिखाई क्योंकि हमने विकास किया है,हमें जनता पर भरोसा है. हमारे जो काम है वह हम जनता के बीच जाकर दिखा रहे हैं.

विकास यात्रा में कितने आवेदन मिले

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि विकास यात्रा इतिहास रचेगी.उन्होंने बताया कि पांच फरवरी से शुरू हुई यात्रा में अब तक 46 हजार हितग्राहियों ने आवेदन दिए हैं. इनमें से 36 हजार हाथों-हाथ स्वीकृत भी हो गए.चार हजार से अधिक लोकार्पण शिलान्यास हो चुके हैं.तीन हजार से अधिक भूमिपूजन हो चुके हैं.जनता खुश है इस विकास यात्रा से.जनता स्वयं विकास यात्रा में शामिल हो रही है.हम तो कांग्रेस को भी आमंत्रण देते हैं कि विकास यात्रा में शामिल हो और काम बताएं जो जनता के हित में हो, हम उस काम को भी करेंगे,क्योंकि वह भी जनता का अंग हैं, लेकिन यह तो घर में बैठे-बैठे ट्वीटर से राजनीति कर रहे हैं,मैदान से इन्हें कोई लेना देना नहीं है.

ये भी पढ़ें

Bhopal News: भाजयुमो नेताओं के बिगड़े बोल, एसडीएम-कलेक्टर को बताया नौकर, कहा- बात नहीं सुनी तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget