एक्सप्लोरर

Bhopal News: भाजयुमो नेताओं के बिगड़े बोल, एसडीएम-कलेक्टर को बताया नौकर, कहा- बात नहीं सुनी तो...

MP News: चुनावी साल में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संभल-संभल कर बोलने के निर्देश दिए हैं, लेकिन भारतीय जनता युवा मोर्चा केंद्रीय नेतृत्व के इन निर्देशों पर अमल करता नहीं दिख रहा है.

BJP Leader Viral Video: मध्य प्रदेश में बीजेपी और सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में फिर से सत्ता वापसी के हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके इन प्रयासों पर बीजेपी के नेताओं ही पानी फेरते नजर आ रहे हैं. भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता खुले प्रदेश के अफसरों को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी देकर अपना नौकर बता रहे हैं. भाजयुमो जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष का यह धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल, मध्य प्रदेश में साल के अंतिम महीनों में विधानसभा चुनाव हैं. चुनावों को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व में संभल-संभल कर बोलने के निर्देश दिए हैं, लेकिन भारतीय जनता युवा मोर्चा केन्द्रीय नेतृत्व के इन निर्देशों पर अमल करता नहीं दिख रहा है. ऐसे ही भाजयुमो के दो नेताओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं. बीजेपी नेता कलेक्टर एसडीएम को अपना नौकर बता रहे हैं. प्रदेश के सिंगरौली जिले में दो स्थानों पर बीजेपी नेताओं की गुंडागर्दी सामने आई है.

 

10 हजार गुंडे बुलाने की धमकी
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मेडिकल कॉलेज निर्माण स्थल के वायरल वीडियो में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पाल कर्मचारियों को अपशब्द कहते हुए औकात दिखाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं. जिलाध्यक्ष ने एक फोन पर 10 हजार लड़के बुलाने और जान से मारने की धमकी दी. भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपने दम पर जिलाध्यक्ष बना हूं. जिले के कलेक्टर व एसडीएम हमारे नौकर हैं. तुम अगर हमारी बात नहीं सुनोगे तो जान से मारकर बिहार भिजवा दूंगा.

सीईओ को जान से मारने की धमकी
भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पाल के वायरल वीडियो के अलावा भी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है. मंडल अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी चितरंगी जनपद सीईओ छेदी प्रसाद को अपशब्द के साथ ही जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर अपमानित कर रहे हैं. सीईओ ने इस मामले की शिकायत भी की है.

ये भी पढ़ें

MP Politics: 17 साल से सीएम शिवराज से क्यों नाराज हैं उमा भारती! कौनसे मुद्दे थे जो 'अदावत' की वजह बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget