एक्सप्लोरर

MP के मंत्री विजय शाह ने जारी किया वीडियो, माफी मांगी, 'सोफिया कुरैशी हमारी सगी बहन से भी ऊपर'

Vijay Shah News: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने वीडियो जारी करते हुए अपने बयान पर खेद जताया. उन्होंने कहा कि वो इसके लिए माफी मांगते हैं.

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान पर माफी मांगी. अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होंने बुधवार (14 मई) को एक वीडियो जारी किया. इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वो पूरे समाज और समुदाय से माफी चाहते हैं.

मंत्री ने कहा, "मैं विजय शाह, हाल ही में मेरे दिए गए बयान से हर समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. उसके लिए मैं न केवल दिल से शर्मिंदा हूं, दुखी हूं बल्कि माफी चाहता हूं. हमारे देश की वो बहन सोफिया कुरैशी राष्ट्रधर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर उन्होंने जो काम किया है, वो हमारी सगी बहन से भी ऊपर सम्मानित हैं." 

विचलित मन से कुछ गलत शब्द निकल गए- विजय शाह

अपने वीडियो में विजय शाह ने कहा, "हमारी सेना और हमारी सोफिया बहन के साथ ही जितने भी, जिन्होंने हमारी उन बहनों का बदला लेने के लिए, हिंदुस्तान का मान सम्मान रखने के लिए और हमारे विरोधियों को धूल चटाई है, मैं उनका सम्मान करता हूं. हाल के भाषण में जब मेरी इच्छा और मंशा यही थी कि मैं उनकी बात को अच्छे से समाज के बीच में रखूं. लेकिन दुखी है विचलित मन से कुछ शब्द गलत निकल गए. जिसके कारण मैं आज खुद शर्मिंदा हूं और पूरे समाज से और समुदाय से माफी मांगता हूं."

मैं हाथ जोड़कर माफी चाहता हूं- मंत्री

मंत्री ने अपने वीडियो के आखिर में कहा, "बहन सोफिया की और सारे मिलिट्री वालों का मैं हमेशा सम्मान करता हूं. आज हाथ जोड़कर मैं माफी चाहता हूं."

बता दें कि बुधवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने मंत्री के बयान पर स्वत: संज्ञान लिया. कोर्ट ने विजय शाह के बयान को 'गटर की भाषा' करार दिया. कोर्ट ने मंत्री के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश दिए.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget