एक्सप्लोरर

मंत्री विजय शाह को लेकर MP में विपक्ष ने दी चेतावनी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोले उमंग सिंघार?

Vijay Shah News: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट ने विवादित बयान पर फटकार लगाई. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कोर्ट जाग गया, लेकिन सरकार नहीं जगी.

Umang Singhar News: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने विवादित बयान देने के मामले में फटकार लगाई है. इस मामले पर मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उमंग सिंघार ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करता हूं.

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी विजय शाह के बयान को 'अयोग्य' मानकर अपना फैसला सुनाया, मगर बीजेपी अब भी इसे 'योग्य' मानती है और तभी अब तक मौन है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरा देश इस बयान की निंदा कर रहा है, मगर बीजेपी फिर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही. सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के मामले में जांच को लेकर एसआईटी गठन की बात कही है.

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कोर्ट जाग गया, लेकिन सरकार नहीं जगी. दिल्ली और मध्य प्रदेश की सरकार को लगता है कि ये कृत्य योग्य है. अगर बीजेपी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानती है तो तुरंत इस्तीफा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी अब खुद को सेना और जनभावना से भी ऊपर समझने लगी है. 

उमंग सिंघार ने आगे कहा कि मंत्री पद से विजय शाह जब तक इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि आम व्यक्ति पर केस दर्ज होते ही उसके घर परिवार को पुलिस उठा लेती है जबकि आरोपी मंत्री को सरकारी संरक्षण मिल रहा है. मंत्री विजय शाह कहां हैं. सरकार की इंटेलिजेंस को पता है. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी में नैतिकता बची है तो सरकार को तत्काल विजय शाह से इस्तीफा लेना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: जैसलमेर पहुंचे आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, लौंगेवाला पोस्ट का भी किया दौरा, जानें वजह

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget