एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train में सफाई के लिए '14 Minute Miracle' योजना शुरू, वन्दे वीरों ने चंद मिनटों में पूरा किया टास्क

Vande Bharat Train: रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों के उतरने के बाद वन्दे वीरों ने 14 मिनट के अंदर सभी कोचों की सफाई कर दी. इस तरह 14 Minute Miracle योजना को सफल बनाया गया.

Vande Bharat Train Cleaning: इंडियन रेलवे ने वन्दे भारत ट्रेन में सफाई के लिए  "14 Minute Miracle" योजना शुरू की गई है. यह योजना वन्दे भारत ट्रेन में बेहतर साफ-सफाई देने के लिए रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा रविवार (1 अक्टूबर) से शुरू की गई है. '14 Minute Miracle' योजना का सफल कार्यान्वयन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर किया गया. बता दें कि, 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया था. इस दौरान भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबन्धक देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में गाड़ी संख्या 20174 जबलपुर-रानी कमलापति वन्दे भारत ट्रेन में  “14 Minute Miracle” का यह टास्क पूरा किया गया.

रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों के उतरने के बाद सफाई के लिए नामित वन्दे वीरों द्वारा 14 मिनट में सभी कोचों की सफाई कर इस योजना को सफल बनाने में योगदान दिया गया. डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने वन्दे वीरों द्वारा किए गए सराहनीय काम के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी व मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे. भारतीय रेल द्वारा गौरवशाली वन्दे भारत ट्रेनों का परिचालन भारतीय रेल के कई प्रमुख स्टेशनों के मध्य किया जा रहा है. वंदे भारत ट्रेन अपने स्वदेशीकरण के लिए जानी जाती है. यह यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है. ये ट्रेनें तेज आरामदायक और उल्लेखनीय रूप से सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करती हैं.

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
पश्चिम मध्य रेल के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक भारतीय रेल वन्दे भारत ट्रेन में यात्रियों की सुख सुविधाओं को प्रदान करने हेतु वचनवद्ध है. विशेष रूप से साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान सुखद अनुभूति प्राप्त हो सके. यहां बताते चले कि वंदे भारत एक्सप्रेस को पहले ट्रेन 18 के नाम से जाना जाता था. यह भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन और  बिना इंजन वाली ट्रेन है. यह पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्मित होने वाली पहली ट्रेन भी है. इसे सवारी डिब्बा कारखाना, चेन्नै (आईसीएफ) द्वारा 18 महीने की अवधि में भारत सरकार के मेक इन इंडिया पहल के तहत डिजाइन और बनाया गया था.

ये भी पढ़ें: MP Elections: 'राजा महाराजा बिक गए आदिवासी नहीं बिका', दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार लगाए ये बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget