एक्सप्लोरर

BJP की रामभक्ति पर उमा भारती ने उठाए सवाल, बोलीं- 'जहां दूध-छाछ पिलाना चाहिए वहां शराब पिलाई जा रही है'

Orchha: उमा भारती ने कहा कि शराब की इन अव्यवस्थाओं के लिए मूल दोषी में ही हूं. मैंने ही इस सरकार के लिए वोट मांगे थे, अब मुझे फांसी लटका दो. वे अब मधुशालाओं को गौशालाओं के रूप में परिवर्तित करेंगी.

Madhya Pradesh News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रामभक्ति पर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने सवाल उठाएं हैं. बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने कहा कि रामराजा की नगरी ओरछा में रामभक्तों को गंगाजल बांटना चाहिए, उन्हें गाय का दूध और छाछ पिलाना चाहिए, लेकिन यहां रामभक्तों को शराब पिलाई जा रही है तो फिर कैसी रामभक्ति. उमा भारती ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मैंने इस सरकार के लिए वोट मांगे हैं, मुझे फांसी पर लटका दो. ओरछा में उमा भारती ने मीडिया को बताया कि सुबह शराब की दुकान के पास सात गायों को बांधने के लिए खूंटा लगा दिया है. बता दें कि इससे पहले उमा भारती मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित अयोध्या नगर में एक मंदिर में अस्थाई निवास बनाकर रह रहीं थी. तीन दिन यहां रहने के बाद उमा भारती ओरछा के लिए रवाना हुईं हैं. 

पूर्व सीएम उमा भारती शराब बंदी के लिए प्रदेश में अभियान चला रही हैं. उमा भारती का यह अभियान लगातार प्रदेश सरकार के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है. दरअसल, राजधानी भोपाल में प्रेसवार्ता कर उमा भारती ने कहा था कि वे अब मधुशालाओं को गौशालाओं के रूप में परिवर्तित करेंगी. उन्होंने भोपाल में खुला चैलेंज दिया था कि 'देखती हूं कौन माई का लाल आता है'. उमा भारती भोपाल से ओरछा के लिए रवाना हुई और उन्होंने वहां के मधुशाला में गाय बांध दिया. ओरछा में नियम विरूद्ध चल रही शराब दुकानों के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने तेवर सख्त कर लिए हैं. 

अपने धर्म से भटकी प्रदेश सरकार
आक्रोशित होकर उमा भारती ने साफ कहा कि शराब की दुकान के लिए गांव अलॉट था, बीच नगर में दुकान अलॉट नहीं हुई थी. जिला आबकारी अधिकारी को तय करना था. आबकारी अधिकारी को शर्म आनी चाहिए थी. ये शराब दुकान वाले तो अपना फायदा सोचेंगे. बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार अपने धर्म से भटक गई है. उन्होंने कहा कि राजस्व के लालच के चलते लोगों को शराब की लत लगाई जा रही है. उन्होंने कहा कि रामराजा सरकार की नगरी ओरछा से शराब से क्या राजस्व वसूलना. उमा भारती ने अपने तीखे तेवरों में कहा कि लोगों की लत का उपयोग कर पैसे बनाना सरकार का धर्म नहीं है. सरकार का धर्म है कि लोगों की लत को खत्म कर दे. 

मैं दोषी, मुझे फांसी पर लटकाओ
पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि शराब की इन अव्यवस्थाओं के लिए मूल दोषी में ही हूं. मैंने ही इस सरकार के लिए वोट मांगे थे, अब मुझे फांसी लटका दो. उमा भारती ने जन चौपाल लगाकर अलाव जलाकर लोगों से चर्चा की. उमा भारती ने सरकार को उनकी शराब नीतियों को लेकर जमकर कोसा. उमा भारती ने कहा कि दिल्ली व छत्तीसगढ़ में शराब नीति को लेकर हमने विरोध जताया था, लेकिन अब हमारे मध्य प्रदेश की हालत ही दिल्ली और छत्तीसगढ़ से बदतर हो गई है.

ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश के इस शहर में होती है नोटों की छपाई, यहां घूमने के लिए ये जगह भी हैं बेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget