एक्सप्लोरर

'देखना यह है कि बात यहीं खत्म हो जाती है या...,' मध्य प्रदेश परिवहन घोटाले पर बोलीं Uma Bharti

Uma Bharti News: मध्य प्रदेश के परिवहन घोटाले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि यह जांच एजेंसियों के लिए परीक्षा की घड़ी है.

MP Transport Scam: मध्य प्रदेश के परिवहन घोटाले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुधवार को कहा कि यह समय जांच एजेंसियों के लिए परीक्षा की घड़ी है. देखना यह है कि बात यहीं खत्म हो जाती है या महा-अपराधियों को पकड़ा जाता है.

राज्य के सैकड़ों करोड़ के परिवहन घोटाले में लोकायुक्त पुलिस ने तीन आरोपियों, पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके दो सहयोगियों चेतन गौर तथा शरद जायसवाल को गिरफ्तार किया. तीनों को 17 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

इन आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "चेक पोस्ट घोटाले के आरोपी पकड़े गए हैं. अगर जांच में कहीं यह साबित होता है कि इन्होंने अकेले ही यह घोटाला किया है, तो फिर गहराई में जाने पर यह घोटाला एक गंभीर मसला हो सकता है."

पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है कि घोटाले की जांच कर रही एजेंसियां जांच में लगी हैं, उनकी दक्षता एवं निष्पक्षता पर लोगों को विश्वास है. अब उन जांच एजेंसियों के लिए यह परीक्षा की घड़ी है कि वे यह बात कहीं खत्म कर देते हैं या गहराई में जाकर "असली महा-अपराधियों" को पकड़कर, प्रमाण जुटाकर उन्हें कठोरतम दंड दिलाते हैं.

ज्ञात हो कि राज्य के परिवहन घोटाले की लोकायुक्त, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग द्वारा जांच की जा रही है. जांच के दौरान एजेंसियों को एक कार से 52 किलोग्राम सोना और 10 करोड़ रुपये नकद मिले. इसके अलावा ढाई क्विंटल चांदी सौरभ शर्मा के कार्यालय से मिली थी. उसके बाद सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी हुई, लोकायुक्त की रिमांड पर रहा, मगर लोकायुक्त के हाथ खाली रहे. यह मामला सियासी गलियारों में भी तूल पकड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें: प्रार्थना सभा की आड़ में खेल! सिरोही में धर्मांतरण की खबर पर बवाल, पुलिस की जांच में क्या निकला?

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget