एक्सप्लोरर

प्रार्थना सभा की आड़ में खेल! सिरोही में धर्मांतरण की खबर पर बवाल, पुलिस की जांच में क्या निकला?

Sirohi Conversion Controversy: राजस्थान के सिरोही में धर्मांतरण की सूचना से हड़कंप मच गया. हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए. मौके पर पहुंचकर उन्होंने हंगामा किया.

Rajasthan News: राजस्थान के सिरोही में धर्मांतरण की सूचना पर बवाल मच गया. हिन्दू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया. कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. हिन्दू जागरण मंच, विश्व हिन्दू परिषद, वनवासी कल्याण परिषद और बीजेपी से जुड़े पदाधिकारियों और और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चर्च की आड़ में आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. घटना आबूरोड के रेलवे कॉलोनी की है. चर्च के जरिए धर्म परिवर्तन की सूचना सामने आने पर विवाद खड़ा हो गया.

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. हंगामे की खबर पाकर थानाधिकारी हरचंद देवासी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया. मामले की संवेदनशीलता देखते हुए उन्होंने जांच का आश्वासन दिया. बताया जा रहा है प्रार्थना के लिए चर्च में करीब 60-70 लोग जुटे थे. श्रद्धालुओं में ज्यादातर आदिवासी महिला और पुरुषों की संख्या थी. पुलिस ने प्रार्थना सभा में शामिल होने आए लोगों से पूछताछ की. श्रद्धालुओं ने धर्म परिवर्तन की घटना से इंकार किया.

प्रार्थना-सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल!

उन्होंने प्रार्थना के लिए चर्च आने की बात बताई. पुलिस ने प्रार्थना सभा के आयोजकों से भी पूछताछ की. हिन्दू जागरण मंच क़े सच्चिदानंद झा ने आरोप लगाया कि रेलवे कॉलोनी स्थित चर्च में धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है. आदिवासी पुरुष और महिलाओं को प्रलोभन देकर प्रार्थना सभा के बहाने जुटाया गया है. सच्चिदानंद झा ने आयोजकों के खिलाफ थाने में शिकायत भी दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

हिंदूवादी संगठनों ने किया विरोध - प्रदर्शन

धरना-प्रदर्शन में बीजेपी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंहल, पार्षद अर्जुन सिंह और बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे. हिंदूवादी संगठनों ने उपखंड कार्यालय परिसर में धर्मांतरण के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया. ज्ञापन के जरिए धर्मांतरण विरोधी कानून बनाने, विदेशी फंडिंग पर रोक लगाने, आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई. 

रिपोर्ट : तुषार पुरोहित

ये भी पढ़ें-

Rajasthan News: सिरोही में रतनजोत के बीज खाने से पांच मासूम हुए बीमार, उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget