एक्सप्लोरर

Ujjain Rape Case: उज्जैन रेप पीड़िता से मिलीं NCPCR की सदस्य, कहा- 'अंजान चेहरे को देखकर घबरा रही है बच्ची'

Ujjain Rape News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में नाबालिग लड़की के साथ हुए रेप मामले में अब एनसीपीसीआर का बयान सामने आया है. आयोग के सदस्य ने अस्पताल जाकर बच्ची से मुलाकात की है.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में रेप का शिकार हुई नाबालिग लड़की (Minor Raped) की सेहत में सुधार हो रहा है लेकिन वह भावनात्मक रूप से काफी सदमे में हैं. यह जानकारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने दी है. आयोग ने बताया कि बच्ची अंजान चेहरे को देखकर घबरा रही है. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एनसीपीसीआर की सदस्य दिव्या गुप्ता ने बताया, ''मैं बच्ची की स्थिति देखकर आई हूं. वह ठीक हो रही है और रिकवर कर रही है. घटना में लिप्त आरोपियों को उज्जैन पुलिस ने पकड़ा है और पूछताछ जारी है. बच्ची अभी भावनात्मक रूप से सदमे में है. बच्ची किसी से बात नहीं कर रही अंजान चेहरे को देखकर घबरा रही है और उसे हटाने के लिए कह रही है. वह चिकित्सीय रूप से रिकवर कर रही है लेकिन भावनात्मक रूप से सदमे में है.''

घर-घर जाकर बच्ची ने लगाई थी मदद की गुहार
उज्जैन में 12 साल की लड़की के साथ बर्बरतापूर्वक रेप किया गया. रेप के बाद उसकी मदद के लिए किसी ने हाथ आगे नहीं बढ़ाए. यह बच्ची मदद के लिए करीब आठ किलोमीटर तक पैदल चली और ढाई घंटे तक घर-घर जाकर मदद मांगी लेकिन कोई आगे नहीं आया. अंत में वह एक आश्रम पहुंची जहां के पुजारी ने उसे अस्पताल पहुंचाया. यह लड़की सतना की रहने वाली है और 24 सितंबर से लापता थी. स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पीड़िता आठवीं की छात्रा है. पीड़िता का इंदौर में इलाज चल रहा है.

घटना पर शुरू हुई राजनीति
नाबालिग के साथ हुई नृशंसता ने राजनीतिक रूप धारण कर लिया है. चुनावी साल में विपक्ष सीएम शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर है. वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने न केवल आरोपियों को पकड़ने की मांग की है बल्कि उन्होंने उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिनके दरवाजे पर बच्ची मदद मांगने गई थी और उसकी किसी ने सहायता नहीं की.

ये भी पढ़ें- MP Election 2023: एमपी में 12 मंत्रियों समेत 50 विधायकों का कट सकता है टिकट! कब तक आएगी बीजेपी की तीसरी लिस्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget