एक्सप्लोरर

MP Election 2023: एमपी में 12 मंत्रियों समेत 50 विधायकों का कट सकता है टिकट! कब तक आएगी बीजेपी की तीसरी लिस्ट?

MP Election 2023 News: एमपी में टिकट वितरण के मामले में इस बार बीजेपी ने निष्पक्षता दिखाई है. टिकट वितरण से पहले बीजेपी ने कई सर्वे कराए हैं.

सनातन धर्म में 16 श्राद्ध पक्ष का विशेष महत्व होता है. इन दिनों हिन्दू धर्म में सभी शुभ कार्य वर्जित रहते हैं. मान्यताओं के अनुसार यह दिन केवल पितृों के लिए समर्पित हैं. बीजेपीकी तीसरी सूची इसी बीच आने का अनुमान है. चर्चा है कि एमपी में बीजेपी की तीसरी सूची संभवत: 8 अक्टूबर तक आएगी. राजनीति के जानकारों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं यह सूची गुजरात फार्मुले पर आधारित होगी, इस सूची में एक दर्जन मंत्री सहित 50 से अधिक विधायकों के टिकट कट सकते हैं. 
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन शेष नहीं है. हालांकि अभी आदर्श आचार संहिता नहीं लगी है. सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी एक के बाद एक चौंकाने वाले काम कर रही है. बीजेपी अब तक विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है.

पहली सूची सवा महीने पहले 39 प्रत्याशियों के नाम की थी. इस सूची में सभी हारी हुई विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित किए थे, जबकि 5 दिन पहले बीजेपी की फिर एक सूची आई. इस सूची में भी बीजेपी 39 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. खास बात यह है कि इस सूची में बीजेपी ने अपने तीन केन्द्रीय मंत्री, 4 सांसद और एक राष्ट्रीय महासचिव को मैदान में उतारकर देश भर की राजनीति में हल चल मचा दी है. 
चौंका देगी तीसरी सूची भी
बताया जा रहा है कि बीजेपी की तीसरी सूची 8 अक्टूबर तक आ सकती है. राजनीतिक के जानकारों के अनुसार बीजेपी की यह तीसरी सूची भी सभी को चौका देगी. माना जा रहा है कि यह सूची गुजरात फार्मुले पर आधारित होगी.

इस सूची में प्रदेश सरकार के एक दर्जन से अधिक मंत्री व 50 से अधिक विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों को बहुत गंभीरता से ले रहा है. हर हाल में बीजेपी नेतृत्व मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार देखना चाहता है. 
सर्वे के आधार पर टिकट
टिकट वितरण के मामले में इस बार बीजेपी ने निष्पक्षता दिखाई है.. टिकट वितरण से पहले बीजेपी ने कई सर्वे कराए हैं, वहीं चार बाहरी राज्यों के विधायकों को फील्ड में पहुंचाकर वास्तविक स्थितियों को जाना है. बाहरी विधायकों की रिपोर्ट के आधार पर ही स्थानीय क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के विधानसभा टिकट घोषित किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Ujjain Rape News: नाबालिग के साथ रेप मामले में कई खुलासे, बच्ची के लिए लोगों ने बढ़ाए मदद के हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget