एक्सप्लोरर

Ujjain News: पीएम मोदी के दौरे से पहले हटाए गए उज्जैन नगर निगम के आयुक्त, तबादले के बाद क्यों मनी दिवाली, देखें ये वीडियो

MP News: पीएम मोदी के दौरे से पहले उज्जैन नगर निगम के आयुक्त के तबादले ने सबको चौंका दिया है, दरअसल उनकी तैयारियों पर सीएम शिवराज और मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नाराजगी जताई है.

PM Modi In MP: पहले महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक और अब उज्जैन नगर निगम के आयुक्त का तबादला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले होने वाले इस बदलाव ने सभी को चौंका दिया. इस तबादले के पीछे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों में खामी को बड़ी वजह बताया जा रहा है. इस मामले को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी नाराजगी जताई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत तैयार किए गए "महाकाल लोक" का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं, जिसे लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारियां चल रही है. अभी तक प्रस्तावित दौरे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगे.

इसके बाद वह महाकाल लोक का उद्घाटन करेंगे. भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्तिक मेला ग्राउंड पर आम सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाल ही में दो बार उज्जैन में तैयारियों को लेकर बैठक ले चुके हैं. इसके अलावा प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी सतत तैयारियों में जुटे हुए हैं.

इसी बीच नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता का तबादला कर दिया गया है. उन्हें उज्जैन नगर निगम आयुक्त पद से हटाकर भोपाल भेजा गया है. अचानक हुए इस तबादले ने सभी को चौंका दिया है. बताया जाता है कि आईएएस अधिकारी अंशुल गुप्ता से अधूरी तैयारियों के संबंध में हाल ही में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नाराजगी भी जताई थी. 

घाटों की सफाई नहीं होने से नाराज हुए सीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिप्रा नदी के तट पर कार्तिक मेला ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे. इसे लेकर घाटों पर आकर्षक चित्र बनवाए जा रहे हैं. घाटों के आसपास साफ-सफाई के उचित इंतजाम नहीं होने तथा विद्युत व्यवस्था में भी गड़बड़ी की शिकायत होने के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नाराजगी जताई थी. इस नाराजगी को तबादले की प्रमुख वजह माना जा रहा है. 

निगम के मुख्य द्वार पर मनी दीपावली

जैसे ही नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता के तबादले की खबर नगर निगम के कर्मचारियों और ठेकेदारों को लगी वैसे ही कुछ कर्मचारियों और ठेकेदारों ने ढोल धमाके के साथ नगर निगम के गेट पर आतिशबाजी भी की. नगर निगम के कर्मचारियों ठेकेदारों की भी कुछ समय से निगमायुक्त से नहीं बन रही थी. 

महाकाल मंदिर प्रशासक को पूर्व में हटाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मध्यप्रदेश शासन काफी गंभीर और चिंतित है. पीएम के आगमन के पहले महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ को भी हटाया जा चुका है. उनके स्थान पर इंदौर से नगर निगम के अपर आयुक्त को महाकाल मंदिर समिति का प्रशासक बना कर भेजा गया है. इसके बाद अब नगर निगम आयुक्त पर गाज गिर गई है. 

इसे भी पढ़ें:

Jabalpur News: जब पुंगी बजाने वालों की बजी 'पुंगी', उपद्रवियों पर जबलपुर पुलिस के दमदार एक्शन का वीडियो वायरल

Bhopal News: कॉलेज कैंपस में घुसे बाघ का नहीं मिला लोकेशन, प्रशासन की अपील- बेवजह बाहर न घुमे छात्र

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget