एक्सप्लोरर

Mahakal Mandir: महाकालेश्वर मंदिर में इस तारीख से मोबाइल फोन पर लग रहा बैन, पकड़े जाने पर होगा जुर्माना

Phone Ban in Mahakal Mandir: महाकालेश्वर मंदिर में फिल्मी गानों पर रील बनाने के कई मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में मोबाइल फोन पर बैन की जानकारी लगातार श्रद्धालुओं को दी जा रही है.

Ujjain Mahakal Mandir: आखिरकार प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल को पूरी तरीके से प्रतिबंधित करने का निर्णय हो चुका है. अब इस आदेश पर 20 दिसंबर से अमल शुरू हो जाएगा. इसके बाद मोबाइल के साथ पकड़े जाने पर श्रद्धालुओं को जुर्माना देना होगा. इस निर्णय का अभी से प्रचार प्रसार शुरू हो गया है. 

महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मंदिर समिति ने सभी की सहमति से मोबाइल प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है. 20 दिसंबर से महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल ले जाना पूरी तरीके से प्रतिबंधित हो जाएगा. इसके लिए महाकालेश्वर मंदिर समिति मोबाइल लॉकर बनाने की भी तैयारी कर रही है. कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि महाकाल मंदिर परिसर में 20 दिसंबर से कोई भी श्रद्धालु मोबाइल के साथ पकड़ा जाता है तो उस पर नियम अनुसार जुर्माना होगा. 

2 सप्ताह के लिए गर्भ गृह में प्रवेश होगा वर्जित
अभी से निर्णय का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है ताकि सभी लोगों को इस बात की जानकारी मिल सके. उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि वर्ष के अंत और नव वर्ष के प्रारंभिक दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक बढ़ जाती है. इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह और जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में महाकालेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. 

क्यों किया गया मोबाइल प्रतिबंधित?
महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में आए दिन अमर्यादित वीडियो और रील बनाई जा रही थी. इसका सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार हो रहा था जिसकी वजह से मंदिर की छवि पर असर पड़ रहा था. इसी के चलते मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने एकमत से मोबाइल प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है. 

गौरतलब है कि महाकालेश्वर मंदिर में फिल्मी गानों पर रील बनाने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं. पूर्व में महिला मॉडल पर एफआईआर भी हो चुकी है, जिसके बाद हाल ही में मंदिर समिति की 2 महिला कर्मचारियों की फिल्मी गानों पर रील बनाने का मामला सामने आया था. दोनों महिला कर्मचारियों को वीडियो वायरल होने के बाद नौकरी से निकाल दिया गया है.

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के प्रसाद के लिए अब देनी होगी ज्यादा कीमत, श्रद्धालुओं की भीड़ ने बढ़ा दिया था घाटा, जानें नए रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget