एक्सप्लोरर

सावन में महाकाल मंदिर के प्रशासन में बड़ा बदलाव, 3 दिन में बदले गए तीन प्रशासक

Mahakal Administration News: महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों की आस्था है. यही वजह है कि लोगों की नजर मंदिर प्रशासन समिति पर होती है. सरकार ने अब इसके प्रशासन में तब्दीली की है.

Ujjain Mahakal Mandir News: प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर की प्रबंध समिति के प्राशसकों के तबादलों का सिलसिला जारी है. पिछले तीन दिनों में तीन प्रशासक बदल दिए गए हैं. 

पहले प्रशासक का राज्य शासन बालाघाट कलेक्टर के रूप में तबादला कर दिया गया है. जबकि उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह अपर कलेक्टर को प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई, इसके बाद राज्य शासन ने एक नए प्रशासक को उज्जैन भेज दिया है.

एडीएम को दी गई थी प्रशासक की जिम्मेदारी
उज्जैन में पिछले कई महीनो से महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक के रूप में आईएएस अधिकारी मृणाल मीना जिम्मेदारी संभाल रहे थे. राज्य शासन ने पिछले दिनों उनका तबादला बालाघाट कलेक्टर के रूप में कर दिया. इसके बाद उन्हें तुरंत उज्जैन से रिलीव कर दिया गया. 

इस दौरान उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक का चार्ज एडीएम अनुकूल जैन को दे दिया. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने स्थाई प्रशासक के आने तक एडीएम अनुकूल जैन को महाकालेश्वर मंदिर समिति का प्रशासक नियुक्त कर दिया. 

नए प्रशासक के जॉइनिंग का इतंजार
इसके बाद बुधवार (14 अगस्त) को अचानक राज्य शासन की ओर से नए प्रशासक का आदेश जारी हो गया, जिसमें मंडी के वित्त विभाग के उप सचिव गणेश धाकड़ को महाकालेश्वर मंदिर समिति का नया प्रशासक बनाकर भेजा जा रहा है. 

इस तरह पिछले तीन दिनों में महाकालेश्वर मंदिर के तीन प्रशासकों को बदल दिया गया है. अब नया प्रशासक गणेश धाकड़ की जॉइनिंग का इंतजार है. नए प्रशासकों के सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी. 

गणेश धाकड़ दूसरी पर बने प्रशासक
महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक के रूप में गणेश धाकड़ पूर्व में भी सेवाएं दे चुके हैं. इससे पहले वह एक साल 7 दिनों तक पहले प्रशासक रह चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्जैन दौरे के ठीक पहले उन्हें हटा दिया गया था. 

उनके स्थान पर संदीप सोनी को महाकालेश्वर मंदिर समिति का प्रशासक बनाया गया था. इसके बाद एक बार फिर गणेश धाकड़ महाकालेश्वर मंदिर समिति का प्रशासक बना दिया गया है.

ये भी पढ़ें: भोपालवासी 15 अगस्त पर इन रास्तों से जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget