एक्सप्लोरर

Ujjain: जनसुनवाई में पहुंचे जेल प्रहरी, शिकायत सुनकर चौंक गए कलेक्टर, शुरू हुई जांच

Ujjain News: उज्जैन में जेल के प्रहरी अपनी कई शिकायतों को लेकर कलेक्टर के पास जनसुनवाई में पहुंचे. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने आधा दर्जन से ज्यादा जेल प्रहरियों की शिकायत सुनकर जांच के आदेश दिए हैं.

MP News: जेल में कैदियों के साथ बर्बरता और मारपीट के अलावा अनियमितता की शिकायतें कई बार आपने सुनी होगी. लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है. जेल के प्रहरी अपनी कई शिकायतों को लेकर कलेक्टर के पास जनसुनवाई में पहुंचे. जब उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने आधा दर्जन से ज्यादा जेल प्रहरियों की शिकायत सुनी तो वे चौंक गए. उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. जेल प्रहरियों ने जेल अधीक्षक उषा राज के खिलाफ शिकायत की है. 

कलेक्टर से जेल प्रहरी ने की शिकायत

उज्जैन की केंद्रीय जेल भेरूगढ़ आए दिन विवादों और अनियमितताओं के कारण सुर्खियों में रहता है. यहां पूर्व में एक जेलर के खिलाफ जेल के अंदर से लोगों के अकाउंट हैक करवाकर राशि निकलवाने का आरोप लगा था. इसके बाद केंद्रीय जेल भेरूगढ़ में दो जेल प्रहरी मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए पकड़े गए थे. दोनों ही मामलों में अभी जांच चल रही है. इसके बाद अब जेल प्रहरियों द्वारा अधीक्षक उषा राज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है. मंगलवार को आधा दर्जन से ज्यादा जेल प्रहरी अपनी शिकायतों को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह के पास पहुंचे. उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह को बताया कि जेल के अंदर काफी अनियमितताएं चल रही है.

MP News: पंडित प्रदीप मिश्रा ने की बड़ी घोषणा, कहा- किसी भी पार्टी से नहीं लड़ेंगे चुनाव

जेल अधीक्षक पर बेवजह परेशान करने का आरोप

जेल अधीक्षक उषा राज कर्मचारियों को बेवजह परेशान भी कर रही है. कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान नियम विरुद्ध अटैच किया जा रहा है. जो कर्मचारी जेल अधीक्षक के चहेते हैं उन्हें सालों से एक ही स्थान पर रखा जा रहा है. इस पूरे मामले की कई और गंभीर शिकायत सुनने के बाद उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने एडीएम संतोष टैगोर और एडिशनल एसपी आकाश भैया को जांच करने के आदेश दिए. दोनों अधिकारी मंगलवार को जेल पहुंच गए. इस पूरे मामले में कुछ ऐसे आरोप भी है जो छुपाए जा रहे हैं. जेल प्रहरी मन्नू लाल मीणा ने बताया कि उनके साथ ज्यादती की जा रही है.  इसकी शिकायत कलेक्टर आशीष सिंह से की गई है. कलेक्टर ने उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है. जेल अधीक्षक के खिलाफ और भी शिकायतें हुई जो बेहद गंभीर है.

ड्यूटी में लापरवाही का आरोप

जेल अधीक्षक उषा राज ने एबीपी न्यूज़ से चर्चा के दौरान खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि उनके पदस्थ होने के बाद जेल में अनियमितताएं बंद हो गई है. पूर्व में जेल में चरस, गांजा और मोबाइल अंदर जाते थे. जेल की दीवारों को फांदकर अवैधानिक रूप से वस्तुओं को पहुंचाया जाता था.  इस मामले में दो जेल कर्मियों के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज करवाई गई है. जेल कर्मचारियों को रोटेशन पद्धति के जरिए अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी के लिए भेजा जाता है. कुछ कर्मचारी अनियमितता के साथ-साथ ड्यूटी में लापरवाही करते हैं. ऐसे ही जेल कर्मचारियों ने एक षड्यंत्र के तहत उनके खिलाफ शिकायत की है.

जेल कर्मचारियों की शिकायत पर कराई जा रही है जांच

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि जेल के कर्मचारियों ने कुछ गंभीर शिकायतों को लेकर आवेदन दिया है. इस मामले की जिला प्रशासन द्वारा जांच कराई जा रही है. उक्त संबंध में एडीएम संतोष कुमार सिंह और एएसपी आकाश भूरिया को जांच के लिए भेजा गया है. इस मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

MP News: प्रोफेसर ने नर्मदा तट पर 45 एकड़ जमीन पर कर रखा था अवैध कब्जा, जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget