एक्सप्लोरर

Ujjain Rain Update: उज्जैन संभाग में भारी बारिश, फसल कटाई में किसानों के सामने मुश्किलें

Mp News: उज्जैन संभाग में भारी बारिश से किसानों को फसल की कटाई में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने उज्जैन संभाग से मानसून जाने दावा किया था जो गलत साबित हो गया.

Mp Rain Update News: उज्जैन (Ujjain) संभाग में एक बार फिर बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी. वर्तमान में फसलों की कटाई का दौर चल रहा है. उज्जैन संभाग के रतलाम, मंदसौर, नीमच जिले के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई है. मौसम विभाग के आकलन के विपरीत उज्जैन संभाग में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया. संभाग के कई जिले शुक्रवार 30 सितंबर को तरबतर हो गए. रतलाम मंदसौर में मूसलाधार बारिश हुई. इसके अलावा नीमच के कई इलाकों में अधिक पानी गिरा. उज्जैन जिले में भी पानी बरस रहा है. इसके अलावा आगर मालवा, शाजापुर और देवास जिले के कई इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई.

मौसम विभाग का दावा गलत साबित हुआ

मौसम विभाग ने उज्जैन संभाग से मानसून की रवानगी का दावा किया था. इसके अलावा पिछले 2 दिनों से शुष्क के दावे किए जा रहे थे. हालांकि मौसम विभाग का आकलन सही साबित नहीं हो पाया. इन दिनों मालवांचल बेल्ट में सोयाबीन की फसल की कटाई का दौर चल रहा है. आसमान से बादल सराय पानी के कारण किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई है. उज्जैन जिले के किसान शांतिलाल के मुताबिक थ्रेसर मशीन से सोयाबीन की कटाई की जा रही है. बारिश के कारण खेतों में मशीन के फंसने की स्थिति बन रही है.

देवास के किसान मनोहर सिंह ठाकुर के मुताबिक 15 दिन बाद पानी बरस जाए तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन इसके पहले आसमान से बरस रहा पानी किसानों के लिए अभिशाप बन रहा है. शाजापुर के किसान हरि सिंह का कहना है कि बारिश के कारण सोयाबीन काली पड़ने की आशंका है जिससे किसानों को फसल का उचित भाव नहीं मिलेगा. 

मध्य प्रदेश में पहले ही हो चुकी है अधिक बारिश

पूरे मध्य प्रदेश में सामान्य से 23 फीसदी अधिक पानी बरस चुका है. यदि पूर्वी मध्य प्रदेश की बात की जाए तो यहां पर 10 फीसदी अधिक बारिश हुई है जबकि पश्चिम मध्य प्रदेश में 35फीसदी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है. इसके बाद अभी भी पानी बरसने का सिलसिला जारी है. बताया जाता है कि शुक्रवार 30 सितंबर को रतलाम में 9 मिमि बारिश दर्ज की गई. उज्जैन के अलावा इंदौर संभाग के भी कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई.

Congress President Election: कल कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे दिग्विजय सिंह, BJP ने क्या कहा?

Ujjain: मां गढ़कालिका की आराधना से महाकवि कालिदास को मिला था ज्ञान, लिखा मेघदूत जैसा महाकाव्य

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget