एक्सप्लोरर

उज्जैन में डीजे बंद करने पहुंचे नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला, दोनों आरोपी भाई गिरफ्तार

Ujjain News: उज्जैन में डीजे बंद करने गए नायब तहसीलदार पर भाइयों ने जानलेवा हमला किया. पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर डीजे जब्त कर लिया. नायब तहसीलदार के सिर पर चोट आई है.

Ujjain Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के झारड़ा थाना इलाके के पटाखेडी गांव में डीजे बंद करने की बात को लेकर नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला किया गया. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा डीजे भी जब्त कर लिया गया है. 

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा, ''महिदपुर के तहसीलदार मोहम्मद इरशाद पर पाताखेडी गांव में डीजे बजाने की बात को लेकर हमला किया गया था. इस हमले में डीजे का संचालन करने वाले दो आरोपियों का नाम सामने आया था.'' 

पुलिस अधीक्षक ने बताया झारड़ा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भाइयों के नाम विनोद और धीरज है. दोनों आरोपियों से मध्य प्रदेश कोलाहल अधिनियम के तहत DJ जब्त किया गया है. 

नायब तहसीलदार के सिर पर आई चोट
चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि जब नायब तहसीलदार मोहम्मद इरशाद डीजे बजाने से रोक रहे थे, उस समय दोनों आरोपी भाइयों ने लाठी से उनके सिर पर हमला बोल दिया. इस हमले में मोहम्मद इरशाद के सिर से खून बहने लगा. इसके बाद वे सरकारी गाड़ी में सवार होकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे.

पुलिस और प्रशासन के बीच खींचतान!
इस घटना को लेकर कुछ समय के लिए पुलिस और प्रशासन के बीच खींचतान हुई. मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार मोहम्मद इरशाद का पक्ष लेते हुए कहा कि आरोपी को घटना के तत्काल बाद पकड़ लिया गया था, मगर पुलिस वालों ने उसे छोड़ दिया. इस प्रकार की बात सामना आने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने पूरा मामला अपने हाथ में लिया और आरोपियों को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए. रात में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें: इंदौर: होटल में प्रेमी जोड़े को निशाना बनाते थे पुलिसकर्मी, ब्लैकमेल कर करते थे वसूली, CCTV से खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget