एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने उठाया मध्य प्रदेश में शराबबंदी का मुद्दा, दिग्विजय सिंह बोले- पीने वालों से भी पूछो

Congress Protest: उज्जैन में हल्ला बोल आंदोलन के तहत कांग्रेस ने शराबबंदी का मुद्दा उठाया. सभा को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी संबोधित किया.

MP News: धार्मिक नगरी उज्जैन में कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन शराबबंदी के मुद्दे के आसपास ही घूमता रहा. इस मुद्दे पर सभी कांग्रेस नेताओं ने अपनी-अपने प्रतिक्रियाएं दी. जहां एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शराब बंदी का समर्थन किया, वहीं विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी इसी बात की पैरवी की, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने कहा कि पीने वालों से भी पूछना चाहिए.

शहीद पार्क में हल्ला बोल आंदोलन के तहत कांग्रेस ने आमसभा आयोजित की थी. आमसभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल, विधायक महेश परमार, दिनेश जैन सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मध्य प्रदेश में शराबबंदी होना चाहिए और इसकी शुरुआत धार्मिक नगरी उज्जैन से हो.

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से शराबबंदी करने की मांग उठाई. प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जनता के बीच शराबबंदी का प्रस्ताव रखा और सभी से कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को शराब बैन करने की पहल करनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि जब जनता प्रस्ताव को हरी झंडी दे रही है तो फिर सरकार को देरी नहीं करना चाहिए.

दिग्विजय सिंह बोले- पीने वालों से पूछो

सभा को सबसे आखिर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल की नगरी में शराबबंदी की जाना अच्छी बात है लेकिन यहां पर भैरव बाबा भी विराजित है जिन्हें मदिरापान कराया जाता है.

उन्होंने आगे कहा कि शराबबंदी का प्रस्ताव जनता के बीच रखना अच्छी बात है, मगर पीने वालों से भी पूछ लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर शराबबंदी होती है तो इसका श्रेय कांग्रेस को जाएगा और घर परिवार के छोटे-मोटे विवाद भी सुलझ जाएंगे. 

ये भी पढ़ें-

उज्जैन में हल्ला बोल आंदोलन के तहत सड़क पर उतरी कांग्रेस, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget