एक्सप्लोरर

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से जल अभिषेक के नाम पर वसूली, तीन पुरोहित प्रतिनिधि गिरफ्तार

Mahakaleshwar Temple: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं से जल अभिषेक और पूजा-अर्चना के नाम पर वसूली करने वाले तीन पुरोहित प्रतिनिधियों को गिरफ्तार किया गया है.

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाहर से आए श्रद्धालुओं से जल अभिषेक और पूजा-अर्चना के नाम पर वसूली करने वाले तीन पुरोहित प्रतिनिधियों को महाकाल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंदिर में निरीक्षण के दौरान इस गड़बड़ी को पकड़ा था.

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में औचक निरीक्षण किया जाता है. वे महाकालेश्वर मंदिर के नदी हाल में गुरुवार को निरीक्षण कर रहे थे. इस दौरान कुछ श्रद्धालु वहां दिखाई दिए. कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं से नंदी हाल में आने की अनुमति के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा रुपये देकर नंदी हाल में प्रवेश पाया गया है.

इस पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने तुरंत श्रद्धालुओं को महाकाल थाने पहुंचाया और मंदिर समिति के अधिकारियों के माध्यम से शिकायत करवाई. महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि इस मामले में पुरोहित प्रतिनिधि अजय, कुणाल और राजेश भट्ट को आरोपी बनाते हुए उनकी गिरफ्तारी ले ली गई है. तीनों पुरोहित प्रतिनिधियों पर आरोप है कि उन्होंने श्रद्धालुओं से महाकालेश्वर मंदिर में जल अभिषेक और अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर वसूली की थी.

मंदिर की शीघ्र दर्शन की आमदनी की घटने पर पहुंचे कलेक्टर

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को जब पता चला कि साल का अंतिम समय चल रहा है और इन दिनों मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ आ रही है, जबकि श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुपात में शीघ्र दर्शन की आमदनी काफी कम हो रही है. इसी के चलते कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मंदिर पहुंचे थे. महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सभी को संदेश दे दिया गया है कि भगवान महाकाल के नाम पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: MP Assembly: विधानसभा में जन विश्वास विधेयक पारित, रोजगार-निवेश के खुलेंगे रास्ते, जटिल कानून से राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget