एक्सप्लोरर

Cheetah in KNP: नामीबिया से लाए गए चीतों की सुरक्षा में तैनात हैं दो हाथी, जानिए उनके नाम और काम

MP News: नामीबिया से केएनपी लाए गए चीतों को एक विशेष बाड़े में एक महीने के लिए क्वारंटीन किया गया है.सिद्धनाथ और लक्ष्मी चीतों की निगरानी कर रहे हैं. दोनों हाथी जंगल में गश्त भी लगाते हैं.

नामीबिया से लाए गए आठ चीतों की सुरक्षा के लिए दो हाथी तैनात किए गए हैं.नामीबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park-KNP) में रखा गया है. वहां उनकी सुरक्षा और देखभाल के लिए लक्ष्मी और सिद्धनाथ (Laxmi and Siddhant) नाम के दो हाथी तैनात किए गए हैं. इन दोनों को नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से लाया गया है. चीतों को 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने जन्मदिन पर केएनपी में छोड़ा था.

कौन हैं ये हाथी

लक्ष्मी और सिद्धनाथ को चीतों के आने से पहले ही पिछले महीने ही लाया गया था.इन दोनों हाथियों को इतना पहले लाने का मकसद यह था कि वो कूनो नेशलन पार्क के पर्यावरण के मुताबिक खुद को ढाल सकें. दोनों हाथियों को उनके अनुभव के आधार पर चुना गया है.चीतों के लिए बनाए गए बाड़े में उनके आने से कुछ दिन पहले पांच तेंदुए घुस गए थे,उनको वहां से खदेड़ने में इन हाथियों ने प्रमुख भूमिका निभाई थी.ये दोनों हाथी अब चीतों की निगरानी के अलावा पार्क के सुरक्षाकर्मियों के साथ दिन भर गश्त करते हैं.

सिद्धनाथ को गुस्सा बहुत आता है

कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने अखबार 'मिंट' को बताया कि 30 साल के सिद्धनाथ को मध्य प्रदेश में बाघों के बचाव अभियान के लिए जाना जाता है.लेकिन उसे गुस्सा भी बहुत आता है. उसने अपने दो महावतों को 2010 में मार डाला था. जनवरी 2021 में एक बाघ को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वहीं 25 साल की लक्ष्मी बहुत ही शांत स्वभाव की है, लेकिन वह अपने काम में माहिर हैं. उसे जंगल सफारी, बचाव अभियान और जंगल में गश्त में महारत हासिल है. 

और भी चीते लाए जाएंगे

नामीबिया से केएनपी लाए गए चीतों को एक विशेष बाड़े में एक महीने के लिए क्वारंटीन किया गया है.सिद्धनाथ और लक्ष्मी चीतों की निगरानी कर रहे हैं.नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाने में चीता कंजर्वेशन फंड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके निदेशक लॉरी मार्कर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया था कि आठ चीतों को भारत लाए जाने के बाद अभी और चीते नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget