एक्सप्लोरर

MP News: मेघालय में धारदार हथियार से की गई थी एमपी के पर्यटक की हत्या, 'रेनकोट' से मिलेंगे सुराग!

Meghalaya News: मेघालय पुलिस ने खून से सना एक धारदार हथियार ‘दाओ’ बरामद किया है. पुलिस का मानना ​​है कि इसका इस्तेमाल मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या में किया गया था.

Meghalaya Murder News: मेघालय पुलिस ने खून से सना एक धारदार हथियार ‘दाओ’ बरामद किया है, जिसके बारे में उसका मानना ​​है कि इसका इस्तेमाल मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या में किया गया था. रघुवंशी अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे, लेकिन इसके बाद दोनों अचानक लापता हो गए थे. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

कुछ ही दूर मावक्मा गांव से एक रेनकोट मिला

उनका कहना है कि सोमवार को जिस खाई से राजा का शव बरामद किया गया था, उससे कुछ ही किलोमीटर दूर मावक्मा गांव से एक रेनकोट मिला है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह भी इसी दंपति का है. पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सियेम ने न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने कल इलाके की तलाशी के दौरान खून से सना एक ‘दाओ’ (एक प्रकार का धारदार छुरा) बरामद किया है. खोज और बचाव दल ने आज मावक्मा से एक रेनकोट भी बरामद किया.’’

जहां राजा का क्षतविक्षत शव मिला था, उस जगह और सोहरारिम के बीच मावक्मा स्थित है. सोहरारिम में लावारिस स्थिति में एक स्कूटर मिला था. राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी ने इसी स्कूटर का इस्तेमाल किया था. अधिकारियों का कहना है कि राजा की पत्नी सोनम की तलाश जारी है और इस काम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल जोर-शोर से लगा है.

रेनकोट से जांच में और सुराग मिल सकते हैं- पुलिस 

पुलिस के मुताबिक बरामद रेनकोट से जांच में और सुराग मिल सकते हैं. खोजी टीम तलाशी अभियान में ड्रोन, खोजी कुत्तों और पर्वतारोहियों का इस्तेमाल कर रही हैं.पुलिस के  मुताबिक, यह दंपति 22 मई को किराये के स्कूटर से मावलखियात गांव पहुंची थी. दोनों नोंगरियात गांव में प्रसिद्ध जड़ों वाले पुल को देखने के लिए घाटी से 3,000 से ज्यादा सीढ़ियां उतर कर नीचे पहुंचे थे, जहां वे रात भर रुके.

अगली सुबह वे होमस्टे से चले गए. चौबीस मई को, उनका स्कूटर शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे के बाहर लावारिस पाया गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘राजा के परिवार ने उसके दाहिने हाथ पर एक विशिष्ट टैटू की मदद से शव की पहचान की, जिस पर 'राजा' लिखा था. घटनास्थल से महिला की एक सफेद शर्ट, टैबलेट की एक पट्टी, एक स्मार्टफोन की स्क्रीन का हिस्सा और एक स्मार्टवॉच जब्त की गयी.’’

इस मामले की जांच सीबीआई से करवाए

राजा के भाई गोविंद रघुवंशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ चूंकि मेरे भाई की सोने की अंगूठियां, सोने की चेन और उसका बटुआ गायब है, इसलिए हमें संदेह है कि यह हत्या है. हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि वे इस मामले की जांच सीबीआई से करवाए.’’

शिलांग के निकट उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और आयुर्विज्ञान संस्थान में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. सियेम ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच एक विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है और उस दल का नेतृत्व एसपी स्तर के एक अधिकारी कर रहे हैं और दल में डीएसपी रैंक के चार अधिकारी उनकी सहायता कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सोहरा चेरापूंजी के नाम से भी जाना जाता है और वहां भारी बारिश हो रही है, जिससे खोज और बचाव अभियान प्रभावित हुआ है.

बातचीत का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल

इस बीच, सोनम और उनकी सास के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत का एक क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है. बिना तारीख वाले इस क्लिप में सोनम को खड़ी चढ़ाई के बारे में असहजता व्यक्त करते हुए सुना जा सकता है. सास को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘‘आज पक्का तुम्हारा व्रत होगा’’, जिस पर सोनम ने जवाब दिया, ‘‘हां, आज तो व्रत है. लेकिन मैं सिर्फ इसलिए अपना व्रत नहीं तोड़ूंगी क्योंकि हम यात्रा पर हैं.’’

सोनम ने बाचतीत के दौरान उस इलाके का वर्णन किया, जहां वह राजा के साथ थीं. उन्होंने कहा, ‘‘हम घने जंगल में हैं, यहां कुछ भी उपलब्ध नहीं है. चढ़ाई खड़ी है. मैंने उन्हें जाने से मना किया था, लेकिन वह कभी नहीं सुनते. मैं थक गई हूं. यहां का खाना भी अच्छा नहीं है. चलते समय सांस लेना मुश्किल है.’’

‘पीटीआई-भाषा’ की ओर से इस क्लिप की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रुप से पुष्टि नहीं की जा सकी है. इस साल के प्रारंभ में हंगरी के पर्यटक पुस्कास ज़ोल्ट ट्रेकिंग शुरू करने के तुरंत बाद लापता हो गए थे. बारह दिन बाद उनका शव मिला था. मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि गिरने की वजह से उनकी मौत हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
Datia By-election Result Highlights: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget