एक्सप्लोरर

Tirtha Yatra Train: यूपी के इन शहरों से 23 अप्रैल से चलेगी तीर्थ यात्रा ट्रेन, बुकिंग हो चुकी है शुरू

Tirtha Yatra Train: पिछले साल मार्च के महीने में आईआरसीटीसी की ओर से स्वदेश यात्रा के लिए ट्रेन चलाई गई थी, जिसमें 2,400 यात्रियों ने इन तीर्थ स्थलों के दर्शन किए थे.

Tirtha Yatra Train Booking Start: इंडियन रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने स्वदेश दर्शन के लिए तीर्थ यात्रा ट्रेन की बुकिंग 30 मार्च से शुरू कर दी है, आईआरसीटीसी स्वदेश दर्शन के लिए एसी और नॉन एसी श्रेणी की ट्रेन चला रही है. यह ट्रेन आगरा (Agra) और बुलंदखंड से रवाना होंगी. जहां से ये ट्रेन तीर्थ यात्रियों को अयोध्या (Ayodhya) में रामलला के दर्शन के साथ काशी कॉरिडोर, गंगासागर होते हुए जगन्नाथ पुरी की यात्रा कराएगी.
 
इसके लिए यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करा सकते हैं. दरअसल आगरा, मथुरा, टूंडला, फिरोजाबाद, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, झांसी, जालौन और उरई क्षेत्र के यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी ने यह ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जिसकी यात्रा 23 अप्रैल से शुरू होगी और यह ट्रेन यात्रियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन से लेकर जगन्नाथ पुरी तक के दर्शन कराने के लिए लेकर जाएगी.
 
1 मई तक चलाई जाएंगी ये ट्रेनें 
 
इससे पहले पिछले साल मार्च के महीने में आईआरसीटीसी की ओर से स्वदेश यात्रा के लिए ट्रेन चलाई गई थी, जिसमें 2,400 यात्रियों ने इन तीर्थ स्थलों के दर्शन किए थे. अब यह ट्रेन आगरा और बुलंदखंड से चलेगी. 23 अप्रैल से 1 मई तक ये ट्रेनें चलाई जाएंगी, ये ट्रेनें अयोध्या में राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, सरयू आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), वैद्यनाथ मंदिर (जसीडीह), गंगासागर, काली मंदिर (कोलकाता), पुरी में जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर आदि धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए चलाई जा रही है.
 
एसी क्लास के लिए देने होंगे इतने रुपये
 
धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी यात्रियों की सुविधा के लिए एसी ट्रेन भी चला रही है, जिससे कि यात्री आरामदायक सफर के साथ तीर्थ यात्रा कर सकें. यह सफर आठ रात और 9 दिनों का है, जिसमें की एसी क्लास के लिए 23,830 और नॉन एसी क्लास के लिए 16,700 रुपये का पैकेज है. इसमें यात्री अपनी सुविधा अनुसार बुकिंग करा सकते हैं. बुकिंग के लिए आईआरसीटी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. बुकिंग के बाद ट्रेन 23 अप्रैल से चलेंगी, जिसके लिए यात्री आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, कानपुर, लखनऊ से ट्रेन पकड़ सकते हैं.
 
नीचे दिए गए नंबर पर कर सकते हैं सपर्क
 
इसके साथ ही इस पैकेज में यात्रियों को ट्रेन में नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा के लिए नॉन एसी बस और धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही इस यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा. कोविड सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. यात्री बुकिंग के लिए लखनऊ स्थित पर्यटन भवन, गोमती नगर में आईआरसीटीसी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं, इसके अलावा अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं.
  • लखनऊ- 8287930908/8287930909/82879309022/8287930916
  • आगरा- 8595924271
     
  • झांसी- 8287930933/8595924300 
     
  • ग्वालियर- 8595924299

ये भी पढ़ें-

Budaun News: बदायूं में लाइनमैन का चालान करना पुलिस को पड़ा भारी, नाराज कर्मियों ने थाने पहुंचकर 12 अवैध कनेक्शन काटे

UP Politics: शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, करीब 20 मिनट तक हुई बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget