एक्सप्लोरर

भोपाल-प्रतापगढ़ और कोटा-दानापुर के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Summer Special Train: गाड़ी संख्या 09817 कोटा से दानापुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को कोटा स्टेशन से रात 21:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार को सायं 18:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी.

Summer Special Train News: गर्मी की छुट्टियों में इंडियन रेलवे की नियमित ट्रेनों में आरक्षण न मिलने से परेशान यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से मां बेल्हादेवी धाम,प्रतापगढ़ और कोटा-दानापुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल जारी किया गया है. समर स्पेशल ट्रेन के ठहराव, कोच संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं.
 
गाड़ी संख्या 01667 भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से मां बेल्हादेवी धाम,प्रतापगढ़ जंक्शन समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को रानी कमलापति स्टेशन से 09:20 बजे प्रस्थान कर, 09:35 बजे भोपाल, 10:20 बजे विदिशा, 11:55 बजे बीना और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 23:45 बजे मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंचेगी. यह ट्रेन 22 अप्रैल 2024 से 24 जून 2024 तक चलेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01668 मां बेल्हादेवी धाम, प्रतापगढ़ जंक्शन-रानी कमलापति समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन स्टेशन से मध्य रात्रि 01:05 बजे प्रस्थान कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 13:20 बजे बीना, 14:25 बजे विदिशा, 15:10 बजे भोपाल और 15:35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन 23 अप्रैल 2024 से 25 जून 2024 तक चलेगी.

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में भोपाल, विदिशा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, ओरई, भीमसेन, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, राय बरेली और अमेठी स्टेशनों पर रुकेगी.इस गाड़ी में 14 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 एसएलआरडी और 01 जनरेटर कार सहित कुल 16 कोच रहेंगे.यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 20 फेरे लगाएगी.

कोटा-दानापुर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09817 कोटा से दानापुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को कोटा स्टेशन से रात 21:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार को सायं 18:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन 27 अप्रैल से 29 जून 2024 तक चलेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से कोटा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को दानापुर स्टेशन से रात्रि 21:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार को रात 22:25 बजे कोटा पहुंचेगी. यह ट्रेन 28 अप्रैल से 30 जून 2024 तक चलेगी.

कुल 18 फेरे लगाएगी यह ट्रेन
यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी. इस गाड़ी में  01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित इकॉनमी तृतीय श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी  एवं 01 एसएलआरडी, 01 जनरेटर कार सहित कुल 17 कोच होंगे.इस स्पेशल ट्रेन का रेलयात्री किसी भी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से दिनांक 20 अप्रैल से आरक्षण करवा सकते है. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 18 फेरे लगाएगी.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
MP में बड़ी सियासी हलचल, CM ने मंत्री से छीना अहम विभाग, मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
रायसेन में कारोबारी की नरबलि! 7 दिन से था लापता, गड़े धन के लालच में कर दी गई हत्या, नदी किनारे दफन मिला शव
रायसेन में कारोबारी की नरबलि! 7 दिन से था लापता, गड़े धन के लालच में कर दी गई हत्या, नदी किनारे दफन मिला शव

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
Embed widget