एक्सप्लोरर

MP: सीहोर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में छात्रा ने की खुदकुशी, शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन

MP Suicide: मध्य प्रदेश के सीहोर के महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की एक छात्रा ने छात्रावास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Suicide In Sehore: मध्य प्रदेश के सीहोर के महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. घटना की सूचना परिजनों को मिली तो परिजन शव लेकर सीहोर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां एक कार में शव रखा हुआ था और परिजन कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों से दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. इस दौरान प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए. 

जानकारी के अनुसार सीहोर के भोपाल नाके के पास शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज है. यहां कॉलेज के पास स्थित छात्रावास में बीती रात रक्षा नायक नामक 19 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामले में पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है.

पुलिस मामले में जांच कर रही है. बताया गया है कि आज छात्रा के परिजन एक कार में लाश लेकर सीहोर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पर जिला परिषद मुरादाबाद के नारे लगाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है कि इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की जाए.

छात्रा के परिजनों का खुलकर आरोप है कि छात्रा ने जब फांसी लगाई तो कॉलेज प्रबंधन की ओर से उनको सूचना नहीं दी गई और खुद ही बॉडी उतार कर अस्पताल ले गए. बाद में अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना मिली है. कॉलेज की ओर से इस मामले में कोई भी अधिकारी या टीचर नहीं पहुंचा है और छात्रा का पीएम करने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई है. परिजनों ने बताया है कि उन्होंने कालेज प्रबंधन से संबंध में पूछा तो कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि मृतका छात्रा का किसी से प्रेम प्रसंग था. परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को मरने में बाद बदनाम किया जा रहा है.

मामले में कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव का कहना है कि अस्पताल से मामले में सूचना मिली थी जिसके बाद मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. कॉलेज प्रबंधन द्वारा जो बयान दिया जा रहा है उस संबंध में पुलिस का कहना है कि पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. प्रशासन को ज्ञापन देने पहुंचे मृतका के परिजनों को एसडीएम तन्मय वर्मा ने आश्वासन दिया है कि मामले में प्रशासन जांच कराएगी.

इसे भी पढ़ें: हनुमान बेनीवाल समेत 50 लोगों को जयपुर पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget