एक्सप्लोरर

छात्रों को ट्रेनिंग-इंटर्नशिप के साथ मिलेगा फील्ड वर्क, पतंजलि ने MP की इस यूनिवर्सिटी से मिलाया हाथ

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में रीवा विश्वविद्यालय और पतंजलि योगपीठ ने योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में शिक्षा और शोध के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं.

Madhya Pradesh News: पतंजलि योगपीठ और मध्य प्रदेश में रीवा के 'अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय' के बीच योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते (AMU) पर हस्ताक्षर हुए हैं. इस समझौते का उद्देश्य भारतीय परंपरागत ज्ञान को बढ़ावा देना, शोध को प्रोत्साहन देना और नई पीढ़ी को योग और आयुर्वेद की शिक्षा देना है.

मीडिया से बातचीत में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया, ''इस एमओयू के जरिए दोनों संस्थान मिलकर योग, प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू करेंगे. साथ ही संयुक्त शोध परियोजनाएं, सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी. दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ एक-दूसरे के साथ ज्ञान साझा करेंगे और छात्रों को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और फील्ड वर्क के अवसर मिलेंगे.''

डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम भी होंगे शुरू

आचार्य बालकृष्ण ने कहा, ''दोनों संस्थानों की लाइब्रेरी, प्रयोगशालाएं और शोध संसाधनों का आपसी उपयोग होगा. विश्वविद्यालय में प्रमाणपत्र, डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे.'' उन्होंने आगे कहा, ''यह समझौता भारतीय परंपरागत ज्ञान को विश्व स्तर पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम है. हम चाहते हैं कि योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में नई खोजें हों और छात्रों को बेहतर शिक्षा मिले."

वहीं, एएमयू को लेकर रीवा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार कुरारिया ने कहा, ''पतंजलि योगपीठ योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी संस्थान है. इस सहयोग से विश्वविद्यालय के छात्रों को नई दिशा मिलेगी और शोध के नए द्वार खुलेंगे. हम पतंजलि के साथ मिलकर भारतीय ज्ञान परंपरा को और मजबूत करेंगे.

AMU से शिक्षा और शोध को मिलेगा बढ़ावा

दावा किया जा रहा है कि यह समझौता दोनों संस्थानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा और योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोलेगा. यह पहल न केवल शिक्षा और शोध को बढ़ावा देगी, बल्कि भारतीय संस्कृति और ज्ञान को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में भी मदद करेगी.

यह भी पढ़ें-

MP News: मध्य प्रदेश में बढ़ेगी किसानों की आय, कृषि आधारित मॉडल स्थापित करेगा पतंजलि, मिलेंगे ये फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget